Shinde बोले- पुणे में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, अपराधियों पर सरकार की सख्त नजर
Pune News: हाल ही में Deputy CM Eknath Shinde को 'ब्राह्मण जागृति सेवा संघ' द्वारा 'समाज स्नेही' पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर भी अहम बात कही।
- Written By: अपूर्वा नायक
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘ब्राह्मण जागृति सेवा संघ’ द्वारा ‘समाज स्नेही’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिवसेना नेता और पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर को महायुति के भीतर किसी भी तरह का ‘दंगा’ (विवाद) न करने की कड़ी चेतावनी दी।
शिंदे ने जोर देकर कहा कि पुणे में महिलाओं को सुरक्षा सर्वोपरि है और नागरिकों को निर्भीक होकर घूमना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई समझौता नहीं होगा और अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, यही पुणे की जनता को अपेक्षा भी है।
डीसीएम शिंदे ने स्पष्ट किया कि शातिर अपराधी नीलेश घायवल मामले में उठाए गए सवालों और आरोपों के बावजूद कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रवींद्र धंगेकर से बातचीत कर उन्हें समझाया गया है कि महायुति में दंगा या अशांति की कोई गुंजाइश नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आम गरीब जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और किसी नागरिक को डर महसूस नहीं होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
ये भी पढ़ें :- Pune में सड़क खुदाई पर बैन! मनपा ने ठेकेदार को दी सख्त चेतावनी, दिवाली तक रोक
किसानों के हित का विचार पहले
शिंदे ने किसानों के हितों पर भी जोर देते हुए कहा कि किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी दिवाली काली नहीं होने दी जाएगी, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मिलकर 32 हजार करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया है, और दिवाली से पहले किसानों के खाते में राशि जमा कर दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उनका यह संदेश स्पष्ट है कि पुणे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और विकासशील शहर बनाए रखने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी।
