Pune: धनिया के दाम गिरे तो खेतों में चराई को मजबूर किसान, 5 रुपये जोड़ी ने बढ़ाई चिंता
Maharashtra News: धनिया समेत पत्तेदार सब्जियों के दामों में भारी गिरावट से किसान गहरे संकट में हैं। 5–6 रुपये प्रति जोड़ी भाव मिलने पर लागत भी नहीं निकल रही, मजबूरन किसान फसल नष्ट कर रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
धनिया की पत्तियां (सौ. सोशल मीडिया )
Coriander Price Crash In Pune: मंचर क्षेत्र में इन दिनों बाजार में धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियों के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
मौजूदा समय में धनिया महज 5 से 6 रुपये प्रति जोड़ी बिक रहा है, जिससे किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई किसानों ने अपनी खड़ी फसल मवेशियों के लिए छोड़ दी है।
किसानों के अनुसार, एक एकड़ क्षेत्र में धनिया की खेती करने के लिए बीज, खाद, कीटनाशक और दवाओं पर करीब 40 से 50 हजार रुपये तक खर्च आता है। इसके बावजूद मौजूदा बाजार भाव इतने कम हैं कि उत्पादन लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। कटाई के लिए मजदूरी, परिवहन और बाजार तक माल पहुंचाने का खर्च जोड़ने पर नुकसान और बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Red Alert IMD: सिंहगढ़ घाट में पर्यटकों की एंट्री बंद, भूस्खलन-चट्टान गिरने के खतरे पर रोक
सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
पुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
कटाई छोड़ने को मजबूर किसान
कम भाव के कारण कई किसानों ने धनिया की कटाई ही बंद कर दी है। बाजार में आवक बढ़ने और मांग घटने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे बेहद कम दामों ने छोटे और मध्यम किसानों की आर्थिक कमर तोड़ दी है।
किसानों की व्यथा
विठ्ठलवाड़ी के किसान प्रा. वसंतराव भालेराव ने बताया कि हजारों रुपये खर्च कर उगाई गई फसल को कौड़ियों के दाम बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फसल को बाजार ले जाना घाटे का सौदा बन गया है, इसलिए मजबूरी में खेत में ही नष्ट करनी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें :- ‘आडाचीवाड़ी मॉडल’ बना महाराष्ट्र के गांवों के लिए ब्लूप्रिंट, यशदा के माध्यम से अध्ययन दौरा
सरकार से राहत की मांग
किसानों का कहना है कि मेहनत से उगाई गई फसल को इस तरह बर्बाद होते देखना बेहद पीड़ादायक है। किसान वर्ग ने सरकार से इस गंभीर स्थिति का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियों के लिए आधार मूल्य घोषित किया जाए, ताकि किसानों को न्यूनतम राहत मिल सके और खेती से उनका भरोसा न टूटे।
