गड़चिरोली: 31 पुलिस अधिकारी व जवानों को ‘शौर्य पदक’, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Shaurya Award: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने गड़चिरोली पुलिस को 31 पुलिस शौर्य पदक देने की घोषणा की। यह सम्मान 2018 की ऐतिहासिक नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस के लिए है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )
Maharashtra Police Hindi News: गड़चिरोली देशभर में पुलिस बल तथा अन्य सशस्त्र बलों में उत्कृष्ट सेवा एवं अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं जवानों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन द्वारा सम्मानित किया जाता है।
इसी क्रम में, 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्वारा पूरे देश में कुल 121 पुलिस शौर्य पदकों की घोषणा की गई, जिनमें से 31 पुलिस शौर्य पदक गड़चिरोली पुलिस बल को प्राप्त हुए हैं। इसके पूर्व वर्ष 2025 में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गड़चिरोली पुलिस बल के 7 पुलिस अधिकारी व जवानों को राष्ट्रपति का पुलिस शौर्य पदक प्राप्त हुआ था।
वर्ष 2026 में कुल 31 पुलिस अधिकारी / जवानों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है। विगत 5 वर्षों में गड़चिरोली पुलिस बल को कुल 3 शौर्य चक्र तथा 217 पुलिस शौर्य पदक प्राप्त हुए हैं, जो बल की साहसिक और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
40 नक्सलियों को मार गिराया 22 अप्रैल 2018 को बोरिया कसनासूर क्षेत्र में पुलिस तथा नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में गढ़चिरौली पुलिस बल ने 40 माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की थी।
इस ऐतिहासिक तथा साहसिक कार्रवाई में इन सभी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय पराक्रम को मान्यता देते हुए राष्ट्रपति का पुलिस शौर्य पदक घोषित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने सभी को शुभकामनाएं
इसके अतिरिक्त, गढ़चिरोली पुलिस बल के कुल 394 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इनमें से 10 पुलिसकर्मियों को त्वरित (वेगवर्धित) पदोन्नति, तथा 14 शहीद पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत पदोन्नति दी गई है।
82 पुलिस हवलदारों को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति, जिनमें से 09 को त्वरित पदोन्नति 302 पुलिस नायकों को पुलिस हवलदार पद पर पदोन्नति, जिनमें से 01 को त्वरित पदोन्नति, 7 शहीद पुलिस हवलदारों को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पद पर तथा शहीद पुलिस नायकों की पुलिस हवलदार पद पर पदोन्नति दी गई।
यह भी पढ़ें:-नगर परिषदों में अब सभापति की बारी, 30 जनवरी को गोंदिया-तिरोड़ा में विषय समितियों का चुनाव
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस शौर्य पदक एवं पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों एवं जवानों को गड़चिरोली पुलिस बल की ओर से पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम। रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक अहेरी कार्तिक मधिरा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी। ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
