सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े
Sidco Bus Stand: छत्रपति संभाजीनगर के सिडको बस स्टैंड क्षेत्र में तीन बदमाशों ने युवक को रिक्शे में बैठाकर चाकू की नोक पर मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर, सिडको बस स्टैंड, लूट, सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar Sidco Bus Stand Robbery: छत्रपति संभाजीनगर सिडको बस स्टैंड क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार देर रात बिरयानी हाउस की ओर पैदल जा रहे युवक को रिक्शे में बिठाने के बाद कुछ दूरी पर ले जाकर तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर उससे मोबाइल, नकदी, वॉलेट व ईयरबड्स सहित 12,420 रुपये का सामान लूट लिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धौंस देकर फरार हो गए। यह वारदात 20 जुलाई की रात 1 बजे सिडको बस स्टैंड के पास स्थित बिरयानी हाउस क्षेत्र में हुई।
गाली-गलौज कर छीनी नकदी
एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निजी कंपनी में कार्यरत मिशैलेश पायमोड़े रात में पैदल बिरयानी हाउस की ओर जा रहे थे। तभी एक रिक्शा चालक ने बार-बार आग्रह कर उन्हें रिक्शे में बैठा लिया।
कुछ दूरी पर उतरने के बाद 3 युवक रिक्शे का किराया मांगने लगे। पायमोडे ने डर के चलते उन्होंने 50 रुपये देने के बावजूद उनके साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की कर चाकू से हाथ-पैर पर हमला किया व जेब से मोबाइल फोन, नकदी छीन लिए।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के 6 बांधों से भारी जल विसर्ग, नदियों के किनारे अलर्ट; पावना बांध 96% भरने पर भी पिंपरी में पानी कटौती
Gadchiroli News: गड़चिरोली-धानोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग तेज
न्यायालय के फैसले से पहले हुई थी फरार: नागपुर क्राइम ब्रांच ने 4 साल बाद मुख्य महिला आरोपी को दबोचा!
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान खरीदी नहीं होने पर किसानों का चक्काजाम, NH-63 पर यातायात ठप
यह भी पढ़ें:- न्यायालय के फैसले से पहले हुई थी फरार: नागपुर क्राइम ब्रांच ने 4 साल बाद मुख्य महिला आरोपी को दबोचा!
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
सिडको बस स्टैंड क्षेत्र में गत कुछ दिनों से मंगलसूत्र छीनने, जेबकतरी, मोबाइल चौरी व राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, विशेष रूप से रात के समय बदमाशों के बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने से यात्रियों व अकेले आने-जाने वाले लोगों में भय है। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने व अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
