- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Cheating In The Name Of Crypto Currency In Pune One Accused Arrested From Delhi
पुणे में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: पुणे (Pune) सहित देशभर के नागरिकों को आकर्षक रिटर्न (Attractive Returns) देने का झांसा देकर क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) में निवेश (Investment) करवाकर 84 लाख 5 हजार रुपए की ठगी (Cheating) करने वाले आरोपी को पुणे की सायबर पुलिस (Cyber Police) ने दिल्ली (Delhi) से गिरफ्तार (Arrested) किया है। क्रिप्टो करेंसी बक्सकॉइन में निवेश करने का झांसा देकर ठगी की गई।
आशंका है कि आरोपी ने सैकड़ों नागरिकों के साथ ठगी की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गणेश शिवकुमार सागर (47, द्वारका, नई दिल्ली) है। इस मामले में सायबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सैकड़ों को शिकार बनाने की आशंका
आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर दुबई के बिट सोलाइवज और इंग्लैड के बुल्डरन्फोटेक कंपनी ने पुणे और देश के अलग-अलग हिस्सों में सेमिनार आयोजित किया था। इसके जरिए बक्सकॉइन क्रिप्टो करेंसी के मल्टीलेवल मार्केटिंग स्किम में नागरिकों ने निवेश किया। इसके लिए कैश फिनिक्स नामक क्रिप्टो एक्सचेंज तैयार कर अलग से ब्लॉक विकसित करने के लिए कहा गया था। इसके जरिये बस्ककॉइन की दर में भारी बढ़ोत्तरी होने से अच्छा रिर्टन मिलने का आश्वासन निवेशकों को दिया गया था। उस पर विश्वास कर पुणे के कई नागरिकों ने कुल 84 लाख 5 हजार रुपए का निवेश किया था। आरोपियों द्वारा निकाले गए प्लेटफार्म, प्लान्स और वेबसाइट पोर्टल सभी कुछ बंद कर दिया गया। इसके बाद नागारिकों को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
स्त्री बीज तस्करी: नासिक का डॉक्टर गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने का संदेह
त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट को बर्खास्त करने की उठी मांग, श्रद्धालुओं की पिटाई पर अखाड़ा परिषद आक्रोशित
इंदापुर पंचायत समिती में राष्ट्रवादी कांग्रेस का क्लीन स्वीप, भाजपा शून्य; सभापति पद की 3 दिग्गजों में टक्कर
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की ‘संवाद’ पहल असरदार, 10 बालमित्र कक्षों से बाल अपराधों में आई भारी गिरावट
शनिवार तक पुलिस कस्टडी
इसके बाद नागरिकों ने सायबर पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके अनुसार, पुलिस ने जांच की शुरुआत की। तकनीकी विश्लेषण के जरिए दुबई स्थित बिटसोलाइव्हज कंपनी पदाधिकारी सरगना गणेश सागर के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। उसकी तलाश कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। सागर दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और पता चला है कि वह हमेशा विदेशों में घूमता रहता था। पुलिस को चकमा देकर वह छिपा हुआ था, लेकिन पुणे पुलिस ने दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया है। सागर को शिवाजी नगर कोर्ट में पेश किया गश था, जहां से उसे कोर्ट ने शनिवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। यह कार्रवाई डीसीपी भाग्यश्री नवटके, सहायक आयुक्त विजयकुमार पलसुले, पुलिस इंस्पेक्टर अंकुश चिंतामण, संगीता माली और उनकी टीम ने की है।
Cheating in the name of crypto currency in pune one accused arrested from delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अगले दो मैच…’, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय कोच का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 06:33 PMनासिक: मक्का किसानों को बड़ी राहत: सरकारी खरीद 31 मार्च तक बढ़ी, 50,000 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा मंजूर
Mar 04, 2026 | 06:26 PMस्त्री बीज तस्करी: नासिक का डॉक्टर गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने का संदेह
Mar 04, 2026 | 06:25 PMNadiya Ke Paar Holi Song: नदिया के पार की ‘गुंजा’ ने फिर रचाया होली का रंग, ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर किया डांस
Mar 04, 2026 | 06:18 PMत्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट को बर्खास्त करने की उठी मांग, श्रद्धालुओं की पिटाई पर अखाड़ा परिषद आक्रोशित
Mar 04, 2026 | 06:16 PMपाकिस्तान के नए हेड कोच बन सकते हैं सरफराज अहमद, PCB से मिला ऑफर, अगर ऐसा हुआ तो बन जाएगा ये विश्व रिकॉर्ड
Mar 04, 2026 | 06:06 PMMBMC स्थायी समिति के सभापति बने हसमुख गहलोत, अनीता पाटील को महिला बाल-कल्याण समिति की कमान
Mar 04, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM












