- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Changes In Property Tax Exemption Policies Pcmcs Unique Scheme Launched To Increase Peoples Participation
प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने की नीतियों में बदलाव, लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए PCMC की अनूठी योजना शुरू
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) ने संपत्ति कर (Property Tax) में सहूलियत देने की नीतियों (Policies) में बदलाव किया है। विभिन्न प्रतिष्ठानों को टैक्स (Tax) में राहत देते हुए स्वच्छागृह अभियान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए एक अनूठी योजना (Unique Plan) शुरू की है। इसमें ग्रीन स्कूल जहां कम से कम पहली से दसवीं कक्षा तक की शैक्षणिक सुविधाएं सैद्धांतिक आधार पर उपलब्ध हैं और जहां कंपोस्टिंग सिस्टम, जीरो वेस्ट कॉन्सेप्ट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और सोलर पावर प्रोजेक्ट होने पर पर्याप्त टैक्स छूट दी जाएगी।
इस तरह की योजना शुरू करने वाली पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका एकमात्र महानगरपालिका है। यह दावा पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका कमिश्नर राजेश पाटिल ने की है।
शिक्षण संस्थानों को 4% की छूट
उक्त फैसले के अनुसार, यदि ऑनसाइट कम्पोस्टिंग सिस्टम चालू है तो उन शिक्षण संस्थानों को सामान्य टैक्स में 4% की छूट दी जाएगी, जिन्होंने गीले कचरे का पूरी तरह से निपटारा किया है। गीले और सूखे कचरे का पूरी तरह से निपटान और शून्य अपशिष्ट की अवधारणा को लागू करने वाले शैक्षणिक संस्थानों को सामान्य टैक्स में 7% की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक संस्थान जहां शून्य अपशिष्ट और वर्षा जल संचय परियोजनाएं चल रही हैं, उन्हें सामान्य टैक्स में 8% की राहत मिलेगी। जीरो वेस्ट कॉन्सेप्ट वाली सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट चालू होने पर उन शिक्षण संस्थानों को 9 फीसदी टैक्स में छूट दी जाएगी। यदि शून्य अपशिष्ट वर्षा जल संचय और सौर ऊर्जा परियोजना चालू है तो ऐसे शैक्षणिक संस्थानों को सामान्य टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अब घर बैठे देखें मनपा के कोर्ट केस का स्टेटस! वेबसाइट पर बनेगा स्पेशल ‘डैशबोर्ड’, सभापति का बड़ा आदेश
नगर निगम का एक्शन, नासिक में बढ़ा कर संकलन; 500 करोड़ की घरपट्टी बनी चुनौती
Thane Municipal Corporation ने जारी किए प्रॉपर्टी टैक्स बिल, जल्द भुगतान पर मिलेगी 10% छूट
मनपा की नई योजना, संभाजीनगर में 236 करोड़ कर वसूली, अब हर जोन में बनेंगे सहायता केंद्र
बड़े आवासीय सोसायटी के लिए टैक्स राहत
महानगरपालिका समग्र विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक प्रगतिशील दृष्टिकोण अपना रहा है। सभी क्षेत्रों में समान अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने और टैक्स छूट योजना में महिलाओं को शामिल कर रहा है। ‘स्वच्छा ग्रह’ अभियान के तहत टैक्स राहत मनपा के क्षेत्र में बड़े आवासीय सोसायटी के लिए दिया जा रहा है। इसके अलावा टैक्स में छूट अब छोटे और मध्यम आवास संगठनों, अलग मकान, बंगले, होटल, रेस्तरां के लिए दिया जाएगा। इसका मकसद संपत्ति मालिकों को न्याय संगत टैक्स राहत प्रदान करना हैं, ताकि सभी तत्वों, पिछले टैक्स छूट की जटिलताओं को दूर करने और नई टैक्स छूट में सरलता, समानता लाया जा सके।
‘मेरी संपत्ति, मेरा आकलन’ योजना
महिलाओं के नाम पर रही एक आवासीय संपत्ति को 2022-23 के सामान्य टैक्स में 50%, 2023-24 में 30% औऱ 2024- 25 में 20% छूट दी जाएगी। जो लोग ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो उन्हें 5% छूट मिलेगी। ‘मेरी संपत्ति, मेरा आकलन’ योजना के तहत संपत्ति मालिकों जो स्वेच्छा से महानगरपालिका की वेबसाइट पर या व्यक्तिगत रूप संपत्ति टैक्स निर्धारण रजिस्टर करते हैं तो उन्हें केवल प्रथम वर्ष के लिए 5% छूट दी गई है। सोसायटियों में खाद प्रणाली को लागू करने, एसटीपी प्लांट और शून्य अपशिष्ट अवधारणाओं के लिए टैक्स सहूलियत मिलेगी। कचरा विलगीकरण के लिए सामान्य टैक्स की दर में 5 प्रतिशत, एसटीपी कार्यान्वित रहने पर 3 प्रतिशत, ऑनसाइट खाद तंत्र और एसटीपी लागू करने पर 8 प्रतिशत छूट मिलेगी। शून्य अपशिष्ट व एसटीपी अवधारणा के लिए 10 प्रतिशत छूट लागू की गई है। समय से पहले ही संपत्ति टैक्स का भुगतान करने पर सामान्य टैक्स में 5% छूट मिलेगी।
Changes in property tax exemption policies pcmcs unique scheme launched to increase peoples participation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














