कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे शहर में कुल 17 टेकड़ियां (पहाड़ी) हैं। ये सभी टेकड़ियां वन विभाग के अंतर्गत आती हैं। उन पहाड़ियों का क्षेत्रफल कितना है? पहाड़ियों पर कितने पेड़ हैं? मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इन सभी के बारे में जांच करने के आदेश दिए है। पाटिल ने कहा कि म्हातोबा हिल पर आग लगने की तीन घटनाएं हुईं। ढाई हजार पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे पहाड़ियों पर सीसीटीवी लगाएं, गार्ड नियुक्त करें, जमीन पर टावर लगाएं, घास को जमा होने से रोकें और मशीनों की मदद से घास को हटाकर उसका निपटारा करें।
मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पहाड़ियों पर अतिक्रमण और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। मंत्री ने कहा कि “पुणे की एक पहाड़ी के कारण सभी पहाड़ियों का मुद्दा सामने आ गया है।” सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने तथा उन्हें वाहन उपलब्ध कराने पर निगरानी रखनी होगी। इस मुद्दे को सभी पहाड़ियों पर संबोधित करना होगा। मैं अब नहीं रुकूंगा। पहाड़ों पर जो कोई भी गलत काम करेंगे अब उसे छोड़ेंगे नहीं, उस पर कार्रवाई होगी।
मनपा व स्थानीय चुनाव कब होंगे? इस पर बोलते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष है। सुनवाई 22 तारीख को होगी। बीड मामले में सारा काम एसआईटी कर रही है। जांच एजेंसियों ने देशमुख परिवार को नहीं बुलाया। लेकिन, उनका जांच शुरू है। फडणवीस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कुछ महीने पहले अभिनेता रमेश परदेशी ने वेताल हिल पर एक नाबालिग लड़की का वीडियो साझा किया था। युवती ने नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस पर उन्होंने कहा कि पुणेकर के लिए अब सोचने का समय आ गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सोचे अन्यथा, शिक्षा का घर पुणे शहर उड़ता पंजाब और नशे का घर बन जाएगा।