Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोनावला के भुशी डैम में एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, 3 शव बरामद, 2 की तलाश जारी

पुणे के लाेनावला इलाके के भुशी बांध पर एक बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए परिवार के पांच सदस्य पानी में डूब गए। जिसमें से दो के शव बरामद हुए है। बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है। हादसा पानी में नहाने के दौरान हुआ। पानी का बहाव तेज होने के कारण पांचों लोग बह गए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 30, 2024 | 08:55 PM

लापता लोगों की तलाश करते हुए बचाव दल के लोग। (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे के लाेनावला इलाके के भुशी बांध पर एक बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के पांच सदस्य पानी में डूब गए। जिसमें से तीन के शव बरामद हुए है। बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है। हादसा पानी में नहाने के दौरान हुआ। पानी का बहाव तेज होने के कारण पांचों लोग बह गए।

पुणे के लोनावला इलाके में भुशी बांध के समीप एक जलाशय में रविवार को एक महिला और दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि दो बच्चे लापता हैं। लापता बच्चों की उम्र 4-6 साल के बीच है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुशी डैम में डूबे लापता लोगों की तलाश करते हुए बचाव दल के लोग। (सोर्स: सोशल मीडिया)

पुणे पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जिसके बाद तलाश एवं बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। देशमुख ने कहा कि ‘‘हमने 40 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय और 6 वर्षीय लड़की के शव बरामद किए हैं। घटना में छह वर्षीय एक लड़की और चार वर्षीय एक लड़का लापता हैं। ऐसा लगता है कि वे एक ही परिवार के सदस्य हैं और भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर एक झरने में फिसल गए और जलाशय में डूब गए।”

Maharashtra | A woman and 4 children drowned in a waterfall near Bhushi dam in Lonavala. 2 bodies have been recovered. Search and rescue operations underway. All five people are from one family belonging to Pune Sayyed Nagar: Pune SP Pankaj Deshmukh

— ANI (@ANI) June 30, 2024

बारिश के कारण शवों को निकालने में दिक्कत

पुलिस का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण बचाव दल को शवों को निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बरसात के कारण पानी का बहाव भी तेज है। लोनावला इलाके में सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है और गाड़ियों की लंबी कतारें भी लगी हुई हैं।

भुशी डैम में डूबे लापता लोगों की तलाश करते हुए बचाव दल के लोग। (सोर्स: सोशल मीडिया)

2014 में पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हुआ भुशी बांध

भुशी बांध महाराष्ट्र के लोनावाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक चिनाई वाला बांध है। 2014 में भारतीय रेलवे ने निजी क्षेत्र की भागीदारी से भुशी बांध को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की। यहां बरसात के समय बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। बरसात और बाढ़ के कारण यहां दुर्घटनाएं भी होती है। इन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोनावाला पुलिस और रेलवे ने बांध के पास एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया, साथ ही बांध के आसपास के इलाकों में शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Bhushi dam in lonavala 5 people drowned

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2024 | 06:44 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

शराब बेचने पर 51,000 का जुर्माना, गड़चिरोली जिले की गौरीपुर की ग्रामसभा में हुआ फैसला

2

Sara Ali Khan: तुम मुस्लिम नहीं हो, तुम पर शर्म आती है! सारा अली खान से नाराज हुए धर्म के ठेकेदार

3

अंबानी परिवार की बल्ले-बल्ले! टीम फिर से बनी चैंपियन, लगातार तीसरी बार किया ट्रॉफी पर कब्जा

4

फर्जी फेसबुक आईडी विवाद ने पकड़ा तूल, ठाणे पुलिस स्टेशन में शिवसेना-राकां आपस में भिड़ी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.