Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फर्जी फेसबुक आईडी विवाद ने पकड़ा तूल, ठाणे पुलिस स्टेशन में शिवसेना-राकां आपस में भिड़ी

Thane news: ठाणे में फर्जी फेसबुक आईडी विवाद को लेकर शिवसेना और राकां (एसपी) नेताओं के बीच पुलिस स्टेशन में जमकर हंगामा हुआ। इस मामले पर डॉ. आव्हाड ने नाराजगी जताई।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 01, 2025 | 10:56 AM

ठाणे पुलिस स्टेशन (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: ठाणे शहर में सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी और कथित भ्रष्टाचार उजागर करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। इस मुद्दे पर शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के नेता आमने-सामने आ गए।

मामला इंदिरानगर इलाके का है, जहां एक युवक की पिटाई को लेकर विवाद गहराया। आरोप है कि युवक ने “विलास कांबले” नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वार्डों में हो रहे भ्रष्टाचार पर पोस्ट किए थे। पुलिस ने इस संबंध में इंदिरानगर निवासी चंद्रेश यादव को हिरासत में लिया। इसी को लेकर रविवार को श्रीनगर पुलिस स्टेशन पर शिवसेना और राकां (एसपी) के नेताओं के बीच तनाव पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार, शिवसेना के पूर्व नगरसेवक एकनाथ भोईर और राकां (एसपी) के पूर्व नगरसेवक अमित सरैया अपने-अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन गई।

इसे भी पढ़ें- फर्जी बिल्डिंग परमिशन से करोड़ों की ठगी, ओस्तवाल बिल्डर्स का डायरेक्टर गिरफ्तार

इस घटना पर राकां (एसपी) के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि पुलिस ने केवल शक के आधार पर चंद्रेश यादव को हिरासत में लिया, जबकि उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत या केस दर्ज नहीं था। आव्हाड ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान युवक की पिटाई भी की गई, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या पुलिस को सिर्फ शक के आधार पर किसी को हिरासत में लेने का अधिकार है?”

आव्हाड ने इसे अंग्रेजों के जमाने की ज्यादतियों से तुलना करते हुए कहा कि गरीब तबके के साथ आज भी अन्याय हो रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में राजनीतिक दबाव भी शामिल हो सकता है।

इस विवाद ने ठाणे की राजनीति में गर्मी बढ़ा दी है। एक ओर शिवसेना नेताओं पर राकां (एसपी) ने युवक की पिटाई का आरोप लगाया है, तो दूसरी ओर शिवसेना का कहना है कि मामला पूरी तरह पुलिस जांच के अधीन है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और इस राजनीतिक टकराव का अगला अध्याय किस दिशा में जाता है।

Fake facebook id controversy escalates shiv sena ncp clash at thane police station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 10:56 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

मनमाने दामों पर हो रही खाद बिक्री, गड़चिरोली विधायक ने कृषि केंद्र चालकों को लगाई फटकार

2

मुंबई में 17,106 गणेश मूर्तियों का विसर्जन, भक्तों ने 5 दिन बाद गाजे-बाजे के साथ दी बप्पा को विदाई

3

बसों पर लगी लगाम, अब बारी ऑटो वालों की! नागपुर ट्रैफिक व्यवस्था में आएगा नया मोड़

4

ठाणे में किराना व्यवसायी ने ऑटो चालक का सिर फोड़ा, विरोध में रिक्शा सेवा बंद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.