Pune Suicide News: ‘लापता पत्नी को ढूंढो या मुझे मरने दो’, फेसबुक लाइव के बाद भोसरी में इमारत से कूदा शख्स
Pune Bhosari Facebook Live Suicide: पुणे के भोसरी में केशरी प्रसाद साहू ने पत्नी के लापता होने पर पुलिस मदद न मिलने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
Pune Bhosari Facebook Live Suicide (फोटो क्रेडिट-X)
Keshari Sahu Suicide: पुणे के भोसरी इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी लापता पत्नी को ढूंढने में पुलिस की कथित निष्क्रियता से परेशान होकर फेसबुक लाइव के दौरान इमारत से छलांग लगा दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान मूल रूप से जबलपुर (मध्य प्रदेश) के निवासी और भोसरी के धवाडे वस्ती में रहने वाले केशरी प्रसाद साहू के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँची थीं, लेकिन साहू को बचाने के तमाम प्रयास विफल रहे।
फेसबुक लाइव और अंतिम गुहार
गुरुवार दोपहर केशरी प्रसाद साहू अचानक एक बहुमंजिला इमारत की छत पर चढ़ गए। वहां से उन्होंने फेसबुक लाइव शुरू किया और अपनी पीड़ा व्यक्त की। स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस को सूचित करने के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने साहू को शांत करने और नीचे उतारने के लिए उनसे लंबी बातचीत की। साहू ने अपनी पत्नी से बात करने की जिद की, जिसके लिए अधिकारियों ने फोन का इंतजाम भी किया। हालांकि, बातचीत के बीच ही उन्होंने अचानक संतुलन खोया या आवेश में आकर नीचे छलांग लगा दी। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
ये भी पढ़ें- सोलापुर में सनसनी: शहर के नामी बिजनेसमैन ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान
4 पन्नों का सुसाइड नोट: पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस को घटनास्थल से चार पन्नों का एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है, जिसमें साहू का दर्द और गुस्सा साफ झलकता है। उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी कुछ समय से लापता थी और उन्हें शक था कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया है। साहू का आरोप है कि:
उन्होंने संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए थे, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में उनकी मदद नहीं की।
बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। पत्र में उन्होंने अपनी बेटी के लिए भावुक संदेश छोड़ा है और अपने अंतिम संस्कार के संबंध में विशेष निर्देश भी दिए हैं।
प्रशासनिक जांच और ADR दर्ज
भोसरी पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और शोक का माहौल है। परिजनों ने मांग की है कि जिन पुलिस अधिकारियों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल, पुलिस साहू की पत्नी की तलाश और आत्महत्या के पीछे के अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है।
