छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
New Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना को गति मिली। 10-15 दिनों में 1500 व 2000 MM पाइपलाइन शुरू होगी, पहले चरण में 200 MLD पानी आपूर्ति का लक्ष्य है।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
अमोल येडगे और नई जलापूर्ति योजना (सोर्सः डिजाइन फोटो)
Sambhajinagar New Water Supply Project: शहर की नई जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। महानगरपालिका ने अगले 10 दिनों में 1500 मिमी व्यास की जलवाहिनी तथा 15 दिनों के भीतर 2000 मिमी व्यास की दूसरी जलवाहिनी चालू करने की तैयारी पूरी कर ली है। दोनों पाइपलाइनों की सफाई, हाइड्रोलिक परीक्षण और आवश्यक क्रॉस कनेक्शन का कार्य अंतिम चरण में है। यह जानकारी मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी।
25 एमएलडी पानी की आपूर्ति शुरु
नई योजना के प्रथम चरण में शहर को प्रतिदिन 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 2500 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी से औसतन 40 एमएलडी पानी लिया जा रहा है। नक्षत्रवाड़ी स्थित जल शोधन केंद्र में शुद्धिकरण के बाद प्रतिदिन 20 से 25 एमएलडी पानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति किया जा रहा है।
जलाशयों को जोड़ा जा रहा है
नक्षत्रवाड़ी से शहर तक बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की जलवाहिनी पर अंतिम परीक्षण चल रहा है। एन-5 और एन-7 क्षेत्र के जलाशयों को इस लाइन से जोड़ दिया गया है। वायु वाल्व की जांच पूरी होने के बाद हरसूल और जटवाड़ा क्षेत्र में इसी लाइन से नई जलापूर्ति योजना शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद 2000 मिमी व्यास की जलवाहिनी भी चालू होगी, जिससे नए निर्मित पांच जलाशयों सहित महानगरपालिका के मौजूदा जलाशयों के माध्यम से शहर के अनेक हिस्सों में नियमित जलापूर्ति की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
अंजनगांव सुर्जी में महिला से दुष्कर्म का मामला, चार माह की गर्भावस्था से खुलासा
Yavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
दो दिन की बारिश ने पूरा किया अनुशेष, अमरावती जिले में 98.2 मिमी बारिश दर्ज, बुआई ने पकड़ी रफ्तार
यह भी पढ़ेः- Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
कम जलस्तर पर भी मिलेगा पानी
आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि जयकवाड़ी बांध से जैकवेल तक प्रस्तावित पहुंच नहर का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्माण एजेंसी ने आवश्यक चिन्हांकन पूरा कर लिया है और शीघ्र ही खुदाई शुरू होगी। इस व्यवस्था के बाद बांध का जलस्तर 448 मीटर तक घट जाने पर भी पानी की निकासी संभव होगी। इससे भविष्य में सूखे जैसी परिस्थितियों में भी मृत जलभंडार से पानी उपलब्ध कराकर शहर की जलापूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
