-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Beed Sarpanch Murder Case So Long Munde Resign Supriya Sule Questions Government Stages Silent Protest
Beed Sarpanch Murder Case: मुंडे के इस्तीफे को इतना समय क्यों लगा, सुप्रिया सुले का सरकार से सवाल, किया मौन प्रदर्शन
- Written By: आंचल लोखंडे
राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने पूछा कि जब सरकार के पास सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित तस्वीरें और फुटेज उपलब्ध थे, तब राकांपा नेता धनंजय मुंडे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने में 84 दिन क्यों लगे।

सुप्रिया सुले का सरकार से सवाल। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पुणे: राकांपा (शरद चंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने पूछा कि जब सरकार के पास सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित तस्वीरें और फुटेज उपलब्ध थे, तब राकांपा नेता धनंजय मुंडे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने में 84 दिन क्यों लगे। सुप्रिया ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा नेता छगन भुजबल ने कहा कि मुंडे ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है, लेकिन जिसने इस्तीफा दिया है, वह अपने पद छोड़ने के फैसले के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे रहा है। इसके साथ ही सुप्रिया सुले ने विपक्ष के नेताओं के साथ बीड सरपंच हत्या मामले पर मौन रहकर विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Pune, Maharashtra | NCP-SCP leader Supriya Sule along with other party leaders holds silent protest over Beed Sarpanch Murder Case pic.twitter.com/7PyZz5kSyR — ANI (@ANI) March 4, 2025
राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं परली से राकांपा विधायक मुंडे ने अपने करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को बीड के सरपंच की हत्या के मामले के मास्टरमाइंड के रूप में नामित किए जाने के कुछ दिनों बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मुंडे ने कहा कि वह महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री के पद से अपनी नैतिकता और स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दे रहे हैं।
हत्या से जुड़ी भयावह तस्वीरें
देशमुख की हत्या से जुड़ी भयावह तस्वीरें और अदालती आरोपपत्र के विवरण सामने आने के बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग तेज कर दी थी। इन तस्वीरों में हत्या से पहले देशमुख के साथ की गई क्रूरताओं का खुलासा हुआ है। सुले ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने हत्या की तस्वीरें नहीं देखीं? उन्होंने तो सबसे पहले ये तस्वीरें देखी होंगी। अगर उन्होंने ये तस्वीरें देखी हैं, तो उस मुंडे को इस्तीफा देने में 84 दिन का लंबा समय क्यों लगा।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
#WATCH | Maharashtra | On Beed sarpanch murder and Dhananjay Munde’s resignation, NCP-SCP MP Supriya Sule says, “On I condemn this. He should have resigned on the first day. He took 80 days to submit his resignation. We are not doing politics; we are demanding justice. We will… pic.twitter.com/mooFwI4wTN — ANI (@ANI) March 4, 2025
लोग निराशा और सदमे में हैं
उन्होंने दावा किया कि हत्या से जुड़ी तस्वीरें और फुटेज सामने आने के बाद से राज्य के लोग निराशा और सदमे में हैं। बारामती की सांसद ने दावा किया कि वह इस मामले पर चर्चा करने के लिए पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने का समय मांग रही हैं। सुले ने मामले की पारदर्शी जांच की मांग की और मांग की कि देशमुख की हत्या में शामिल अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे
राकांपा (शरद चंद्र पवार) नेता ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के अन्य सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे। देशमुख का पिछले साल 9 दिसंबर को अपहरण किया था, उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। बता दें कि कथित तौर पर उन्होंने जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास किया था।
Beed sarpanch murder case so long munde resign supriya sule questions government stages silent protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














