औंध-खड़की रोड ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर या अंडरपास के लिए पीडब्ल्यूडी का सर्वे शुरू
Pune Traffic News Update: पुणे के औंध रोड से खड़की रोड के बीच लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
औंध-खड़की रोड फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया )
Aundh Khadki Road Flyover: औंध रोड से खड़की रोड के बीच रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की संभावना है। सार्वजनिक बांधकाम विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस मार्ग पर फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे और विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस पहल से क्षेत्र में हजारों वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजनीतिक पहल के बाद बढ़ी रफ्तार
इस परियोजना को आगे बढ़ाने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता सुनील माने की पहल अहम मानी जा रही है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता भरतकुमार बाविस्कर से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
माने के अनुसार, इस मुद्दे को पहले ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखा जा चुका है और राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने पर केंद्र से मंजूरी और निधि मिलने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
संकरा मार्ग बना परेशानी की वजह
औंध रोड-खड़की स्टेशन मार्ग पर भारी यातायात दबाव रहता है। खड़की पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित ब्रिटिश कालीन रेलवे ब्रिज के नीचे का रास्ता संकरा होने और बारिश के समय जलजमाव की समस्या के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी समय और ईंधन की बर्बादी का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें :- पुरंदर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिलेगी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए 6,000 करोड़ कर्ज प्रस्ताव तैयार
हजारों यात्रियों को होगा फायदा
औंध, बोपोडी, चिखलवाडी और सांगवी क्षेत्रों से पुणे शहर, खड़की, येरवडा और नगर रोड की ओर जाने वाले हजारों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने जल्द ही स्थल निरीक्षण कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का भरोसा दिया है। यदि परियोजना को मंजूरी मिलती है, तो आने वाले समय में इस मार्ग की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव है और नागरिकों को सुगम आवागमन का लाभ मिल सकेगा।
