JEE-NEET अभ्यर्थियों के लिए ARTI की बड़ी पहल, चयनित छात्र 10 नवंबर तक करें केंद्र का चयन
Maharashtra News: अन्नाभाऊ साठे प्रशिक्षण संस्थान ने मंतग, अन्य जातियों के छात्रों के लिए जेईई-नीट पूर्व प्रशिक्षण हेतु चयनित छात्रों की अंतिम सूची जारी की। चयनित छात्र 10 नवंबर तक केंद्र का चयन करें।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोस: सोशल मीडिया)
JEE And NEET Exam Preparation Training: महाराष्ट्र सरकार के अन्नाभाऊ साठे शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (ARTI) द्वारा मंतग और अन्य समाजों के छात्रों के लिए जेईई (JEE) और नीट (NEET) परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क पूर्व-प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण राज्य के सात प्रमुख शहरों पुणे, मुंबई, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, लातूर, अमरावती और नागपुर स्थित केंद्रों में उपलब्ध होगा।
एआरटीआई के प्रबंध निदेशक सुनील वारे ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रशिक्षण हेतु अनंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी की गई थी। इन सूचियों में शामिल छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है और अब प्रशिक्षण के लिए अंतिम रूप से चयनित छात्रों की सूची एआरटीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।
सुनील वारे ने कहा कि सभी चयनित उम्मीदवारों को 10 नवंबर, 2025 तक वेबसाइट https://cpetp.barti.in/ पर जाकर अपने पसंदीदा प्रशिक्षण केंद्र का चयन करना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
छात्रवृत्ति भी मिलेगी
इस योजना के तहत चयनित छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ 6,000 रुपए मासिक विद्यावेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक छात्र को पुस्तकों के लिए 5,000 रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण केंद्रों की फीस का पूरा भुगतान एआरटीआई स्वयं करेगा।
यह भी पढ़ें:- 1993 मुंबई ब्लास्ट: टाइगर मेमन की 17 संपत्तियों की होगी नीलामी; साजिश रचने वाला फ्लैट भी शामिल
प्रबंध निदेशक वारे ने छात्रों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।
