Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘साहेब’ से बात करो और.., अंकुश काकडे का बड़ा खुलासा! शरद-अजित को साथ देखना चाहते थे दादा

Ajit Pawar last wish: एनसीपी के प्रमुख अजित पवार की अंतिम इच्छा सामने आई। वे शरद पवार और अजित पवार गुट को एक करना चाहते थे। अंकुश काकडे का बड़ा खुलासा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 30, 2026 | 09:51 AM

अजित पवार और शरद पवार साथ (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

NCP Merger News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है, लेकिन इस दुखद घड़ी के बीच उनकी एक ऐसी ‘अंतिम इच्छा’ सामने आई है, जो राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकती थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुश काकडे ने खुलासा किया है कि अजित दादा अपने जीते-जी पार्टी के दोनों गुटों (शरद पवार और अजित पवार गुट) को फिर से एक छत के नीचे देखना चाहते थे।

काकडे के अनुसार, दादा इस एकीकरण के लिए बेहद बेताब थे और उन्होंने इसके लिए बाकायदा प्रयास भी शुरू कर दिए थे। अंकुश काकडे ने बताया कि अजित पवार ने उनसे कहा था, ‘अंकुश, विठ्ठल सेठ मणियार और श्रीनिवास पाटिल के ‘साहेब’ (शरद पवार) से बेहद पुराने और घनिष्ठ संबंध हैं। आप लोग साहेब से बात कीजिए और दोनों राष्ट्रवादी गुटों को एक करने का रास्ता निकालिए।

अंकुश काकडे ने बेहद भावुक होते हुए साझा किया कि वे और विठ्ठल सेठ इस दिशा में सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

सम्बंधित ख़बरें

तुमरकोठी में पहली बार पहुंची ‘लालपरी’, लोगों को मिली बड़ी राहत, गड़चिरोली पुलिस के प्रयास

शराब ही नहीं, औषधि निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है महुआ, बना रोजगार का साधन

NCP में बड़ी फूट! BJP के करीब आए पूर्व सांसद संजय पाटिल, सांगली जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में कर दिया खेला

प्रकाश आंबेडकर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, 23 मार्च को नागपुर में RSS मुख्यालय पर मोर्चा

मनपा चुनाव में विलय की अटकलों को मिला था बल

इससे पहले कि चाचा-भतीजे की यह राजनीतिक दूरियां आधिकारिक तौर पर खत्म होती, अजित दादा का निधन हो गया। हाल के समय में दोनों गुटों के बीच कड़वाहट कम होने के सकेत भी मिलने लगे थे। पुणे और चिववड़ के स्थानीय चुनावों में दोनों गुटों ने पिंपरी-भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ा था, जिसने विलय की अटकलों को हवा दी थी।

जब पत्रकारों ने इस बारे में अजित दादा से सवाल किया था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था। ‘आपके मुँह में शक्कर पड़े। उनका यह सकारात्मक रुख स्पष्ट करता था कि वे परिवार और पार्टी की एकता को सर्वोपरि मान रहे थे।

यह भी पढ़ें – सुप्रिया सुले बनेंगी महाराष्ट्र का चेहरा? सोनिया गांधी की रजामंदी के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन में सियासी हलचल तेज

लोगों को दी राजनीति के मोहजाल से बचने की सलाह

अपनी राजनीतिक विरासत के साथ-साथ अजित पवार ने आम जनता के लिए भी एक भावुक संदेश छोड़ा है। उन्होंने युवाओं और किसानों को राजनीति के मोहजाल से बचने की सलाह देते हुए कहा था कि खेती या जमीन बेचकर आए पैसे को राजनीति में बर्बाद न करें।

उन्होंने जोर दिया था कि लोग अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान दे, नशामुक्त रहें और अपने व्यवसाय को ईमानदारी से चलाएं। उनका यह अंतिम दर्शन अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक अमिट याद बनकर रह गया है।

Ajit pawar last wish ncp merger ankush kakade disclosure sharad pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 09:51 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Ajit Pawar Plane Crash
  • Maharashtra
  • NCP
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.