- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Gets Angry At Complainant In Baramati
वोट देकर मेरे मालिक बन गए हो क्या… बारामती में शिकायतकर्ता पर भड़के अजित पवार
बीड में सरपंच की हत्या के मामले को लेकर विपक्ष उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पार्टी एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहा हैं। लगातार हो रही आलोचनाओं से अजित पवार भी अब आपा खोने लगे है...
- Written By: आकाश मसने

बारामती में एक कार्यक्रम में मौजूद उजमुख्यमंत्री अजित पवार (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
पुणे: बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख मर्डर का मामला राज्य में लगातार तूल पकड़ रहा है। बीजेपी विधायक सुरेश धस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के सांसद बजरंग सोनवणे, सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया एवं मराठा आंदोलनकारी इस मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पार्टी एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।
लगातार हो रही आलोचनाओं के कारण अजित पवार भी अब आपा खोने लगे हैं। ऐसा रविवार को उस समय देखने को मिला, जब एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग काम नहीं होने की शिकायत करने लगे। इस पर भड़के अजित पवार शिकायतकर्ताओं से उल्टा सवाल करने लगे। उन्होंने पूछा कि वोट देकर आप मेरे मालिक बन गए हो क्या?
बारामती पहुंचे थे अजित पवार
हाल ही में विदेश दौरे से लौटे अजित पवार रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र बारामती पहुंचे थे। वहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बारामती के मेदाद स्थित बारामती तालुका क्रय-विक्रय संघ परिसर में एक नए पेट्रोल पंप के उद्घाटन के दौरान एक एक्टिविस्ट एवं कुछ लोगों ने उनसे शिकायत की तो डिप्टी सीएम नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि आपने मुझे वोट दिया, मतलब आप मेरे मालिक बन गए हो, ऐसा मत समझो।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा
पुणे: एक मिनट की देरी से बदली बाजी, पुणे स्थायी समिति में भाजपा निर्विरोध; विपक्ष का दावा खारिज
अजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO
‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
नाराजगी जायज है
एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि “जब जन प्रतिनिधि काम करते हैं, इसके बावजूद तो कुछ मतदाता काम नहीं होने की शिकायत करते हैं या काम तुरंत होना चाहिए, ऐसी जिद करते हैं तो किसी को भी गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन जनता बोलती है तो कोई खबर नहीं बनती है परंतु जब कोई जन प्रतिनिधि गुस्से में कुछ बोल देता है तो वह खबर बन जाती है। शायद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुस्से में यह बयान दिया होगा।
कैंसर निदान शिविर पहुंचे उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री अजित पवार मेडिकोज गिल्ड के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर मेडिकोज गिल्ड, भगिनी मंडल बारामती, बारामती स्त्री रोग विशेषज्ञ एसोसिएशन, सिल्वर जुबली सरकारी उपजिला अस्पताल, पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होलकर सरकारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से महिलाओं के लिए एक मुफ्त कैंसर निदान शिविर का आयोजन किया गया।
Ajit pawar gets angry at complainant in baramati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














