-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Alandi Rally Pune Priority Statement Development Promises
Ajit Pawar ने बोला बड़ा हमला, बोले- ठाणे-नागपुर वाले पहले अपना जिला देखे, मैं पहले पुणे देखूंगा
- Written By: अपूर्वा नायक
आलंदी में चुनावी सभा में Ajit Pawar ने कहा कि ठाणे-नागपुर से आने वाले नेता पहले अपने जिले को देखते हैं, जबकि वे पुणे को प्राथमिकता देंगे। पवार ने स्वच्छता, नदी सुधार और विकास योजनाओं की घोषणा की।

डिप्टी सीएम अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Ajit Pawar On Devendra Fadnavis And Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री और पुणे जिले के पालक मंत्री अजीत पवार ने आलंदी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए निशाना साधा।
पवार ने कहा कि ठाणे या नागपुर से आकर कोई यहां काम नहीं करेगा। मेरे पास फाइल आई तो सबसे पहले पुणे जिले का विचार करूंगा। अजीत पवार ने बड़ा बयान देते हुए कहा, “आलंदी में बाकी लोग आएंगे, कुछ बातें बताएंगे।
परंतु, उनके जिले अलग हैं। वे उधर काम करेंगे, उनके सामने फाइल आने पर वे पहले अपने ही जिले का विचार करेंगे। कोई ठाणे का होगा, कोई नागपुर का होगा, लेकिन मेरे पास फाइल आई तो मैं पहले पुणे जिले का प्राथमिकता से विचार करूंगा। पवार ने आगे कहा, “मैं पुणे जिले का पालक मंत्री हूं और इस जिले का बेटा भी। जो भी अच्छा-बुरा होना है। वह आपका और मेरा, इसी जिले में होने वाला है।”
सम्बंधित ख़बरें
8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
हाथ में तिरंगा और चेहरे पर संकल्प! सुप्रिया सुले ने प्रियंका गांधी संग शेयर की तस्वीर; दिया ‘जय हिंद’ का नारा
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
Nagpur Mahindra Plant: जमीन संकट में अटका 15000 करोड़ का प्रोजेक्ट, हाईटेंशन लाइनों ने बिगाड़ा महिंद्रा का खेल
सोमवार को आलंदी में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आयोजित एक जनसभा में पवार ने यह बयान दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप मोहिते और नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रकाश कुरहाडे भी उपस्थित थे।
आलंदी के विकास पर जोर अजीत पवार ने आलंदी के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि आलंदी में स्वच्छता नियमित होनी चाहिए और घाटों पर गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी वारकरियों (श्रद्धालुओं) की अपेक्षा है। वारकरी भवन का निर्माण होना चाहिए और वाहनों के पार्किंग की समस्या भी बढ़ गई है।
अच्छी सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी
डिप्टी सीएम पवार ने कहा कि आलंदी में राज्यभर से करोड़ों लोग दर्शन के लिए आते है। यह शहर वारकरी संप्रदाय की अमूल्य विरासत है, जो इतिहासर, संस्कृति और आध्यात्मिकता का त्रिवेणी संगम है। उन्होंने कहा कि इस पावन स्थली पर विकास के माध्यम से अच्छी सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी है।
पार्क, खेल के मैदान और अध्ययन केंद्र बनाए जायेंगे, शहर के विस्तार की गुंजाइश कम है, जिसके लिए कुछ लोगों की जमीन का भू-अधिग्रहण या सरकारी जमीन लेनी पड़ सकती है। उन्होंने जोर दिया कि यह चुनाव केवल वोटों की लड़ाई नहीं, बल्कि शहर के सर्वांगीण विकास से संबंधित चुनाव है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra की 22 नगर परिषदों के चुनाव स्थगित, CM फडणवीस ने आयोग पर सवाल उठाए
उन्होंने मतभेद, ईर्ष्या, गुटबाजी और नाराजगी को किनारे रखकर काम करने की अपील की। उन्होंने इंद्रायणी नदी सुधार के लिए जारी काम का उल्लेख किया और कहा कि 500 करोड़ रुपये दिए गए है और आवश्यकतानुसार और फंड दिया जाएगा।
Ajit pawar alandi rally pune priority statement development promises
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?
Jul 24, 2026 | 11:12 AM8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
Jul 24, 2026 | 11:11 AMThe India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
Jul 24, 2026 | 11:11 AMAyurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Jul 24, 2026 | 11:09 AMपेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
Jul 24, 2026 | 11:08 AMSawan Puja Rules : सावन में इन नियमों का पालन करने वालों पर बरसती है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा
Jul 24, 2026 | 11:08 AMIsrael Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













