Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहली नौकरी ही बनी आखिरी, केबिन क्रू मेंबर इरफान शेख पिंपरी चिंचवड़ में हुए सुपुर्द-ए-खाक

अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के क्रू मेंबर इरफान शेख को महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 21, 2025 | 01:14 PM

पहली नौकरी ही बनी आखिरी

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के चालक दल के सदस्य इरफान शेख को उनके रिश्तेदारों और मित्रों ने शनिवार को भावभीनी विदाई दी और महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

शेख परिवार को शुक्रवार को डीएनए मिलान के बाद 22 वर्षीय इरफान के अवशेष मिले और उनके अवशेषों को तड़के पुणे लाया गया। परिवार, पड़ोसियों, मित्रों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी में नेहरू नगर के एक कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विमान में सवार 241 लोगों की मौत

इरफान लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान एआई 171 में सवार थे, जो 21 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर की इमारत से टकरा गई थी। इस हादसे में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में सवार कुल 241 लोग मारे गए थे, जबकि जमीन पर 29 अन्य लोग मारे गए थे।

दो साल पहले शुरू की थी जॉब

एक रिश्तेदार ने बताया कि इरफान दो साल पहले एक कोर्स पूरा करने के बाद केबिन क्रू मेंबर के तौर पर विमानन उद्योग में शामिल हुए थे। उन्होंने शुरुआत में विस्तारा के साथ काम किया और एअर इंडिया-विस्तारा के विलय के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि युवा इरफान के सपने बड़े थे और वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित थे लेकिन दुर्घटना ने उन सभी सपनों को चकनाचूर कर दिया।

उड़ान भरने से पहले की थी मां से बात

डेढ़ से दो साल से क्रू मेंबर के तौर पर काम कर रहे इरफान ने लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले अपनी मां से बात की थी। हालांकि, जब उनकी मां को पता चला कि लंदन के लिए रवाना होने वाला विमान कुछ ही घंटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, तो पूरा शेख परिवार उनकी सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा था।

देर रात पता चला कि इरफान की भी विमान हादसे में मौत हो गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की खबर मिलते ही इरफान की मां, पिता और भाई अहमदाबाद गए। डीएनए टेस्ट के बाद ही उन्हें इरफान की मौत का पता चलने की संभावना है। इरफान मिलनसार थे। इरफान शेख की यह पहली और आखिरी नौकरी थी।

विमानों की सुरक्षा में कंजूसी कर रही सरकार, संसद में पेश हुई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

डीएनए किए जा रहे है मैच

बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 211 मृतकों के DNA सैंपल मैच हुए हैं। 189 शव परिजनों को सौंपे गए, 59 की पहचान होना बाकी है। अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन क्रैश के बाद मृतकों की पहचान का सिलसिला जारी है।

Ahmedabad plane crash crew member irfan sheikh buried in pimpri chinchwad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2025 | 01:14 PM

Topics:  

  • Accidental Death
  • Ahmedabad Plane Crash
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

अब और सस्ती होंगी दवाइयां! GST कटौती लागू, एफडीए ने शुरू की सख्त निगरानी

2

पिंपरी में Share Trading के नाम पर 2.24 करोड़ की साइबर ठगी, पुणे का कारोबारी गिरफ्तार

3

Pune-Pimpri Chinchwad को मिलेगी नई स्वास्थ्य सौगात, औंध में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

4

PMC Election से पहले वाघोली में बड़ा मुद्दा, नागरिकों ने किया वोट का बहिष्कार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.