-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Indian Government Aircrafts Safety Budget Report Revelation
विमानों की सुरक्षा में कंजूसी कर रही सरकार, संसद में पेश हुई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- Written By: आकाश मसने
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद संसदीय कमेटी की एक रिपोर्ट चर्चा में है। इस रिपोर्ट में दुर्घटनाओं की जांच और एविएशन सिक्योरिटी से जुड़ी फंडिंग को लेकर सवाल उठाए गए थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद संसदीय कमेटी की एक रिपोर्ट चर्चा में है। जिसे मार्च में राज्यसभा में पेश किया गया था। इस रिपोर्ट में दुर्घटनाओं की जांच और एविएशन सिक्योरिटी से जुड़ी फंडिंग को लेकर सवाल उठाए गए थे। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत का एविएशन मार्केट दुनिया में तीसरे स्थान पर है, ऐसी स्थिति में भी एविएशन सिक्योरिटी और दुर्घटनाओं की जांच के लिए जो बजट दिया गया, वो जरूरत से 35 करोड़ कम था।
‘डिपार्टमेंट रिलेटेड पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी’ (DRSC) ने इस रिपोर्ट को तैयार किया था। पर्यटन, परिवहन और संस्कृति से जुड़े मामलों पर आधारित इस रिपोर्ट को राज्यसभा में 25 मार्च 2025 को पेश किया गया था। इसमें डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AIB) और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) को मिलने वाले बजट पर सवाल उठाया गया था।
रिपोर्ट में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए डीजीसीए को 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। जबकि एएआईबी और बीसीएएस को क्रमशः केवल 20 करोड़ रुपये और 15 करोड़ रुपये मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Flight Ticket: क्रूड ऑयल सस्ता होने से हवाई सफर होगा सस्ता, सरकार ने दिए टिकट दाम घटने के संकेत
Tushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
DGCA में आधे पद खाली
कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत में हवाई अड्डों और हवाई यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ी है। जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 2025-26 की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीजीसीए में 53 प्रतिशत और बीसीएएस में 35 प्रतिशत पद खाली हैं। इसको देखते हुए एएआईबी और बीसीएएस को और अधिक पैसे आवंटित किए जाने की आवश्यकता है।
कमेटी ने की जांच की मांग
रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि डीजीसीए को सबसे अधिक राशि आवंटित हुई, कुल बजट का लगभग आधा। कमेटी ने इस बजट की जरूरत और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच की मांग की। डीजीसीए को विनियामक निरीक्षण का काम सौंपा गया है। इसके तहत एविएशन इंडस्ट्री में नियमों और सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है। डीजीसीए ये सुनिश्चित करता है कि एयरलाइन सुरक्षा मानकों का पालन करें।
कमेटी ने कहा कि विनियामक निरीक्षण जरूरी है। लेकिन बुनियादी ढांचों के विस्तार के अनुपात से उन संसाधनों को बढ़ाना भी जरूरी है जो सिक्योरिटी और दुर्घटनाओं की जांच में काम आते हैं।
उन्होंने बताया कि 2014 से 2022 तक हवाई अड्डों की संख्या को 74 से बढ़ाकर 146 करने का लक्ष्य था। 2024-2025 तक 220 हवाई अड्डों का लक्ष्य है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ये आकलन करना जरूरी है कि क्या ये धनराशि सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और जांच क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।
AAIB तय करेगा ब्लैक बाक्स कहां डिकोड हो
अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया की एआई 171 फ्लाइट की जांच एएआईबी कर रही है। इस हादसे में प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। खबर ये भी है कि इस फ्लाइट के ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने के लिए अमेरिका भेजा सकता है। क्योंकि एएआईबी के लैब में इसके लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
अब कोचिंग से मिलेगा छुटकारा, ‘डमी स्कूलों’ की खुलेगी पोल, सरकार ने बनाई 11 सदस्यीय टीम
फिलहाल नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि अभी ये फैसला नहीं लिया गया है। एएआईबी ही ये निर्णय लेगी कि ब्लैक बॉक्स को कहां डिकोड किया जाएगा।
Indian government aircrafts safety budget report revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














