पिंपरी में Share Trading के नाम पर 2.24 करोड़ की साइबर ठगी, पुणे का कारोबारी गिरफ्तार
Pimpri Chichwad Cyber Police ने पुणे में कारोबारी को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। इस कारोबारी ने एक व्यक्ति को Share Market Trading में मोटे रिटर्न का लालच देकर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कॉन्सेप्ट इमेज
Pimpri Chinchwad News In Hindi: शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति को ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा देने का लालच देकर 2 करोड़ 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पिंपरी-चिंचवड़ साइबर पुलिस ने पुणे के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार कारोबारी का नाम संतोष सदाशिव रूपनार (47, निवासी मंजरी बुद्रुक, पुणे) है। शिकायतकर्ता शेयर ट्रेडिंग का काम करता है। उसे राजीव भाटिया नाम के एक व्यक्ति ने एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप के एडमिन दीपक नायर, राजीव भाटिया और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति थे।
साथ ही, गौरव मिश्रा, पवित्र वर्मा, यशवंत राव और अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता को दूसरे ग्रुप में जोड़ा। इन दोनों ग्रुप में शेयरों की खरीद-बिक्री और शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी दी जाती थी। पवित्र वर्मा, रोहन शाह और मिया विल्सन शाह जैसे लोगों ने विशिष्ट शेयरों में निवेश करने पर 10 से 15 प्रतिशत का अच्छा लाभ कमाने का वादा किया।
सम्बंधित ख़बरें
मेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
सुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
पुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
Summer Crochet Trend: तपती गर्मी में भी कूल दिखाएगा क्रोशेट फैशन, जानें स्टाइलिंग टिप्स
आरोपियों ने शिकायतकर्ता से एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा। शुरुआत में, शिकायतकर्ता का विश्वास जीतने के लिए, उन्होंने छोटे निवेशों पर भारी मुनाफा दिखाया और उसे शिकायतकर्ता के बैंक खाते में जमा भी कर दिया, इससे शिकायतकर्ता का विश्वास जीत लिया गया।
शिकायतकर्ता ने आरोपियों द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में 2 करोड़ 24 लाख 59 हजार 999 रुपये की भारी रकम निवेश कर दी। एप्लीकेशन में उन्हें 10 करोड़ रुपये तक का मूलधन और लाभदिखाया गया। लेकिन, जब शिकायतकर्ता ने अपनी निवेश की गई राशि निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें अलग-अलग ‘शुल्क’ बताने शुरू कर दिए। इससे शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी का संदेह हुआ और वह साइबर पुलिस स्टेशन पहुंच गया।
बैंक खाते के खिलाफ धोखाधड़ी के 12 मामले
आरोपी संतोष सदाशिव रूपनार द्वारा अपराध में प्रयुक्त एक्सिस बैंक खाते से कुल 3 करोड़ 53 लाख 87 हजार 935 रुपये का लेन-देन हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों से इस बैंक खाते के विरुद्ध धोखाधड़ी की कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई है, पुलिस निरीक्षक रविकिरण नाले इस मामले की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- Pune-Pimpri Chinchwad को मिलेगी नई स्वास्थ्य सौगात, औंध में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
इन्होंने की यह कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विनायक कुमार चौबे, संयुक्त पुलिस आयुक्त शशिकांत महावरकर, अपर पोलीस आयुक्त सारंग आचाड, पोलिस उपायुक्त डॉ शिवाजी पवार, सहायक पोलीस आयुक्त विशाल हिरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सारंग के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक रविकिरण नाले, सागर पोमण, रोहित डोलस, प्रकाश कातकाडे, विवा पाटिल, पुलिस कांस्टेबल दीपक भोसले, विनायक म्हस्कर, हेमंत खरात, ज्योति साले, सोपान बौधवाड़, संतोष सपकाल, दीपाली चव्हाण की टीम ने की।
