AFMC पुणे में पासिंग आउट परेड में शामिल जवान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

AFMC Pune से देश को मिले जांबाज डॉक्टर, 60वें बैच की पासिंग आउट परेड में दिखा नारी शक्ति का जलवा

AFMC Pune Passing Out Parade: पुणे के प्रतिष्ठित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (AFMC) का 60वां बैच भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल हो गया है। इस पासिंग आउट परेड में नारी शक्ति का जबरदस्त दम देखने को मिला।

आकाश मसने

AFMC Pune 60th Batch Commissioning Ceremony: महाराष्ट्र के पुणे स्थित देश के प्रतिष्ठित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। संस्थान का 60वां बैच औपचारिक रूप से भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल हो गया है। शुक्रवार सुबह आयोजित एक भव्य कमीशनिंग समारोह और पासिंग आउट परेड (POP) के साथ इन युवा चिकित्सा अधिकारियों ने देश सेवा की शपथ ली। इस गौरवशाली पल के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के तरानों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने बढ़ाया हौसला

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक (DGAFMS) की निदेशक जनरल और सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन शामिल हुईं। उन्होंने परेड की सलामी ली और युवा डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया।

अपने संबोधन में वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कहा कि इस उच्च स्तर की परेड कभी भी संयोग से नहीं होती। यह आपकी समर्पित प्रैक्टिस, अटूट टीमवर्क और उस कड़े अनुशासन को दिखाती है जिसे आपने यहाँ विकसित किया है। आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज हमेशा से न केवल भारत के बेहतरीन मेडिकल संस्थानों में से एक रहा है, बल्कि इसने देश को बेहतरीन लीडर्स भी दिए हैं।

इससे बेहतर माहौल नहीं मिल सकता: सर्जन सब-लेफ्टिनेंट रेश्मा गोयल

सर्जन सब-लेफ्टिनेंट रेश्मा गोयल ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए किसी स्टूडेंट को इससे बेहतर माहौल नहीं मिल सकता। ट्रेनिंग टीम, टीचर और ट्यूटर जितनी मेहनत करते हैं, उसकी कोई मिसाल नहीं है। नारी शक्ति की बात करें तो यह संस्थान इसे बढ़ावा देता है और इस पर गर्व करता है। यहां सभी को समान मौके मिलते हैं।

रेश्मा गोयल के पिता कर्नल जगमोहन गोयल ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व और भावुक कर देने वाला पल है। प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि देश की बेटियां आगे बढ़ें और देश की सेवा करें, इससे अच्छा हमारे लिए और क्या हो सकता है।

फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या फड़के ने जताई खुशी

इस अवसर पर, फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या फड़के ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि माता-पिता और मेरे सभी शुभचिंतकों के सामने मैं और मेरे सभी बैचमेट्स कमीशन हो गए हैं। मुझे बहुत खुशी है कि महिलाओं का योगदान बढ़ रहा है। मुझे लगता है कि इससे सशस्त्र बलों को समर्थन मिलेगा और यह बलों की प्रगति के लिए अच्छा होगा।

अनन्या फड़के ने कहा कि मैंने पिछले चार साल में लगातार पढ़ाई की। मुझे उन अधिकारियों का सहयोग मिला है, जो हमें पढ़ा रहे थे। मुझे उनसे टिप्स मिले और उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी किया।

(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM