पुणेकरों को मिलेगा Diwali Bonus, हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो रूट का 90 प्रतिशत काम पूरा
Pune में रहने वाले IT Sector के कर्मचारियों को जल्द ही एक बहुत बड़ी राहत मिल सकती है। हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद इसे दिवाली तक शुरू करने की संभावना है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Metro Project: हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है और इसका लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आधिकारिक तौर पर यह रुट मार्च 2026 तक पूरी तरह शुरू करना प्रस्तावित है लेकिन आईटी कर्मचारियों की मांग को देखते हुए हिंजवड़ी से बाणेर तक का फेज दिवाली तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
फोरम फॉर आईटी एम्प्लॉइज ने पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण से मांग की है कि हिंजवड़ी से बाणेर के बीच मेट्रो सेवा दिवाली से पहले शुरू की जाए, बाणेर क्षेत्र में बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां कार्यरत हैं, जहां डेढ़ से दो लाख तक कर्मचारी काम करते हैं। अधिकांश कर्मचारी बाणेर और बालेवड़ी में रहते हैं तथा प्रतिदिन हिंजवड़ी आईटी पार्क तक पहुंचने के लिए भारी ट्रैफिक जाम का सामना करते हैं।
जुलाई माह में पहला ट्रायल किया गया था पूरा
यह मेट्रो सेवा शुरू होती है तो सफर सरल होगा और जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी। पीएमआरडीए ने इस वर्ष जुलाई में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो की पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया था। गणेशोत्सव के मौके पर मेट्रो पहली बार हिंजवड़ी से बाहर निकली। इस दौरान मान डिपो से बालेवाड़ी स्टेडियम तक ट्रायल पूरा किया गया जिससे परियोजना की तकनीकी तैयारियों का सफल प्रमाण मिला, फोरम फॉर आईटी एम्प्लॉईज का कहना है कि यदि दिवाली तक हिंजवडी से बाणेर के बीच सेवा शुरू होती है तो यह आईटी कर्मचारियों के लिए दिवाली या क्रिसमस का विशेष तोहफा होगा। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने भी पुणे की ट्रैफिक समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
नासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल
ये भी पढे़ं :- Adani Group को SEBI से मिली क्लीन चिट, राजनीतिक नेता बोले- ‘न्याय की जीत’
रूट और परियोजना की विशेषताएं
हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो रूट की लंबाई 23।3 किलोमीटर है और इसमें कुल 23 स्टेशन होंगे। यह भारत की पहली मेट्रो परियोजना है जो सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर बनाई जा रही है। टाटा के संयुक्त उपक्रम से पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड के नाम से यह परियोजना कार्यान्वित की जा रही है। मेट्रो ट्रेन में लगभग एक हजार यात्रियों की क्षमता होगी और ट्रेन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अब तक 4 मेट्रो गाड़ियां पुणे पहुंच चुकी हैं।
