- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Tanker Water Supply Irregularities Pmc Meter Controversy
पुणे में टैंकर जलापूर्ति पर बड़ा सवाल, मीटर बंद और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी के आरोप
Pune Tanker Water Supply: टैंकर से होने वाली जलापूर्ति पर गंभीर सवाल उठे हैं।स्टिंग ऑपरेशन में रिकॉर्ड और वास्तविक टैंकर संख्या में भारी अंतर सामने आया, जिससे PMC की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे टैंकर जल आपूर्ति घोटाला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune Tanker Water Supply Irregularities: शहर में टैंकरों के जरिए होने वाली जलापूर्ति एक बार फिर विवादों के घेरे में है, विभिन्न टैंकर पॉइंट्स से पानी वितरण की प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस पूरे मामले में पुणे महानगरपालिका प्रशासन की ‘मूक सहमति’ नजर आती है। वर्तमान में पुणे महानगरपालिका वडगांव शेरी, पर्वती, चतुःश्रृंगी, येरवडा, रामटेकडी, पद्मावती और पटवर्धन बाग सहित 7 स्थानों पर टैंकर फिलिंग पॉइंट संचालित करती है। इन केंद्रों से होने वाली सप्लाई का कोई सटीक रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है।
विशेष रूप से एरंडवणे स्थित पटवर्धन बाग टैंकर पॉइंट इस विवाद का केंद्र बना हुआ है, जहां पानी का मीटर पिछले कई महीनों से बंद है। क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में नागरिकों द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। रजिस्टर में जहां केवल 18 टैंकर दर्ज थे, वहीं हकीकत में 50 टैंकर भरे गए।
सम्बंधित ख़बरें
खर्डेकर ने सवाल उठाया कि जब मीटर बंद है, तो महापालिका पानी के वितरण का हिसाब कैसे रख रही है? खर्डेकर ने कहा कि अगर प्रशासन मौजूदा टैंकर पॉइंट्स के मीटर भी ठीक से मेंटेन नहीं कर पा रहा है, तो भविष्य में लाखों मीटर का प्रबंधन कैसे करेगा? उन्होंने मजबूत मीटर रखरखाव प्रणाली लागू करने की मांग की है।
चतुः श्रृंगी पॉइंट पर ‘ओटीपी’ प्रणाली लागू
वर्तमान में केवल चतुः श्रृंगी पॉइंट पर ‘ओटीपी’ आधारित प्रणाली लागू है, जबकि अन्य स्थानों पर पुराने रजिस्टर के भरोसे काम चल रहा है। यह भी आरोप है कि कई टैंकरों की एंट्री ही नहीं की जाती।
इसके अलावा, जिन सोसायटियों में पानी भेजा जाता है, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों के हस्ताक्षर भी बिलों पर नहीं लिए जाते है। इससे यह संदेह गहरा गया है कि मुफ्त सप्लाई वाला पानी कहीं अवैध रूप से बेचा तो नहीं जा टैंकर नागरिकों की मांग पर भेजे गए या राजनीतिक सिफारिश पर, इसकी भी पारदर्शी रिकॉर्डिंग जरूरी रहा।
बताई जा रही है। शहर को खड़कवासला डैम और भामा आसखेड बांधों से पानी की आपूर्ति होती है। जिन इलाकों में पाइपलाइन व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, वहां टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जाता है। ऐसे में इस पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता और नियंत्रण बेहद जरूरी हो जाता है।
एरंडवणे स्थित पटवर्धन बाग टैंकर भराव केंद्र का मीटर पिछले कुछ महीनों से बंद है, यह सही है। इसे ठीक किया जा सकता है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर नया मीटर लगाया जाएगा,
– नंदकुमार जगताप, जल आपूर्ति प्रमुख, पुणे मनपा
ये भी पढ़ें :- मुंबई में मानसून से पहले BMC की बड़ी तैयारी, 26 हजार से ज्यादा पेड़ों की छंटाई पूरी
महापालिका का पक्ष
- महानगरपालिका हर साल टैंकरों के जरिए मुफ्त जलापूर्ति पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च करती है।
- इस भ्रष्टाचार के आरोपों पर जल आपूर्ति प्रमुख नंदकुमार जगताप ने कहा कि पटवर्धन बाग केंद्र का मीटर बंद होने की जानकारी हमें है।
- इसकी जांच की जाएगी कि इसे ठीक किया जा सकता है या नया मीटर लगाने की आवश्यकता है।
- प्रशासन की इस ढिलाई के कारण नागरिकों में रोष है, क्योंकि एक तरफ शहर पानी की किल्लत से जूझ रहा है और दूसरी तरफ उपलब्ध पानी के प्रबंधन में इतनी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है।
Pune tanker water supply irregularities pmc meter controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाड़ी देशों में नागरिकता संकट: कुवैत और बहरीन ने अपने ही हजारों नागरिकों को किया बेदखल; ईरान कनेक्शन आया सामने
Apr 28, 2026 | 09:07 PMGanga Expressway: यूपी को मिली एक और सौगात, दिल्ली से पटना की दूरी भी होगी कम? जानें क्या है नया रूट
Apr 28, 2026 | 09:07 PMAyushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, ‘पति पत्नी और वो दो’ में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
Apr 28, 2026 | 08:58 PM29 अप्रैल के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? राहुल गांधी का बड़ा दावा, तेल की कीमतों पर मचा सियासी घमासान
Apr 28, 2026 | 08:45 PMOPEC से UAE की विदाई: क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? जानें कच्चे तेल के बाजार में मचे भूचाल के मायने
Apr 28, 2026 | 08:37 PMRani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
Apr 28, 2026 | 08:24 PMबुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…
Apr 28, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM













