पुणे पोर्श दुर्घटनाः जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 12 जून तक बढ़ाई नाबालिग की रिमांड

पुलिस ने नाबालिग के ब्लड सैंपल की उसकी मां के रक्त सैंपल से कथित अदला-बदली के आरोप में नाबालिग के पिता, मां, दो डॉक्टरों और सरकारी ससून जनरल अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
Pune Porsche car accident case update
Published on
Updated on

पुणेः जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने पुणे में पोर्श दुर्घटना में शामिल नाबालिग की रिमांड 12 जून तक बढ़ा दी है। पुणे पुलिस ने बोर्ड के समक्ष एक याचिका दायर करते हुए नाबालिग की हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था। पुणे के एक निगरानी गृह में बंद 17 वर्षीय लड़के की रिमांड बुधवार को समाप्त हुई। जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 12 जून तक बढ़ा दिया है।

क्या है मामला

पुणे क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, ''हमने जेजेबी के समक्ष एक आवेदन दायर कर पर्यवेक्षण गृह में उसकी हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाने की मांग की थी।'' जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे शहर के कल्याणी नगर में 19 मई को तड़के एक पोर्श कार की टक्कर लगने से दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। कार को कथित रूप से एक नाबालिग चला रहा था जो उस वक्त शराब के नशे में था। जेजेबी ने घटना के कुछ घंटे बाद एक रियल एस्टेट डेवलपर के नाबालिग बेटे को जमानत दे दी थी और उसे सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहा था। कड़ी आलोचना के बाद, पुलिस ने फिर से जेजेबी से संपर्क किया, जिसने आदेश में संशोधन किया और आरोपी को 5 जून तक निगरानी केंद्र में भेज दिया।

इस मामले में और दो गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग के ब्लड सैंपल की उसकी मां के रक्त सैंपल से कथित अदला-बदली के आरोप में नाबालिग के पिता, मां, दो डॉक्टरों और सरकारी ससून जनरल अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना से संबंधित मामले में नाबालिग के दादा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कथित तौर पर बिचौलिए के रूप में काम करने और आरोपी डॉक्टरों और नाबालिग के पिता के बीच वित्तीय लेनदेन कराने के आरोप में मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है|

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com