-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Nashik Semi Highspeed Rail Project Cancelled Protest In Sinnar
टूट गया सपनों का रेल मार्ग! विकास की उम्मीदों पर चला बुलडोजर, नासिक- सिन्नर में फूटेगा जनआक्रोश
- Written By: रूपम सिंह
Nashik Pune Rail Project Cancelled: नासिक-पुणे सेमी हाईस्पीड रेल मार्ग रद्द होने से उत्तर महाराष्ट्र में भारी जनआक्रोश है। इस अन्यायपूर्ण फैसले और विश्वासघात के खिलाफ सिन्नर में आपात बैठक बुलाई गई है।

नासिक-पुणे रेल मार्ग ,(सौजन्य- सोशल मीडिया)
Nashik Pune Rail Rail Project Cancelled Sinnar Protest: उत्तर महाराष्ट्र के विकास की लाइफलाइन माने जाने वाले ‘ नासिक-सिन्नर-संगमनेर-पुणे’ सेमी हाईस्पीड रेल मार्ग को अचानक रद्द करने की घोषणा ने नाशिक जिले में भारी जनआक्रोश पैदा कर दिया है। पिछले तीन दशकों से जिस रेल मार्ग के शुरू होने का सपना नाशिकवासी देख रहे थे, उसे अचानक बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले ने औद्योगिक विकास, शिक्षा और रोजगार की उम्मीदों पर जैसे इस ‘बुलडोजर’ चला दिया है।
‘विश्वासघात’ के खिलाफ अब नाशिक के सिन्नर में आर-पार की लड़ाई की तैयारी शुरू हो गई है। विकास की उम्मीदों पर ‘बुलडोजर’ सिन्नर तालुका रेल कृति समिति ने इस निर्णय को नासिक और उत्तर महाराष्ट्र के साथ हुआ ‘क्रूर मजाक’ करार दिया है।
समिति का स्पष्ट आरोप है कि नासिक के औद्योगिक विकास की धमनियों को जानबूझकर काटा गया है। सिन्नर-संगमनेर का औद्योगिक भविष्यः सिन्नर एमआईडीसी और संगमनेर औद्योगिक क्षेत्र के लिए यह रेल मार्ग किसी संजीवनी से कम नहीं था। इसके रद्द होने से हजारों युवाओं के लिए सृजित होने वाले रोजगार के अवसर अब छिन गए हैं। इस मार्ग के जरिए नाशिक की कृषि उपज और औद्योगिक कच्चे माल की पुणे तक सस्ती ढुलाई का सपना भी अब टूट गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लंबित मांगों पर अड़े आरटीओ कर्मचारी, एक सप्ताह से जारी हड़ताल से करोड़ों के राजस्व का नुकसान
वर्धा में 3.78 लाख वाहनों के लिए HSRP अनिवार्य, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
मेस्मा की चेतावनी के बावजूद जारी BEST कर्मचारियों की हड़ताल, एक भी बस नहीं उतरी सड़क पर
NEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर
नासिक से पुणे जाने वाले छात्रों व कर्मचारियों पर दोहरी मार
नासिक, सिन्नर और संगमनेर से रोजाना शिक्षा और नौकरी के लिए पुणे जाने वाले हजारों युवाओं के लिए यह रेल मार्ग जीवन की सबसे बड़ी राहत बनने वाला था। पुणे में बढ़ती महंगाई और घर के किराए के बीच, यह रेल मार्ग डेढ़ से दो घंटे में सुगम यात्रा का विकल्प देने वाला था। अब यात्रियों को वही पुरानी बस यात्रा की असुविधा झेलनी होगी, जिससे हजारों परिवारों का आर्थिक और मानसिक तनाव बढ़ना तय है।
‘विश्वासघात’ के खिलाफ बिगुल
रेल कृति समिति ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर जनता ने अपना जनआंदोलन स्थगित कर संयम रखा था, लेकिन बदले में उन्हें केवल निराशा मिली है। नाशिक के नागरिकों का मानना है कि उत्तर महाराष्ट्र के साथ फिर से सौतेला व्यवहार किया गया है।
निर्णायक लड़ाई के लिए कमर कसी
आपात बैठक: सरकार के इस फैसले को चुनौती देने और व्यापक जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 21 जून, रविवार को सिन्नर गेस्ट हाउस में दोपहर 4 बजे एक आपात बैठक बुलाई गई है। सिन्नर तालुका रेल कृति समिति ने जिले के सभी नागरिकों से इस बैठक में बड़ी संख्या में जुड़ने का आह्वान किया है।
नासिक की जनता अब सरकार को इस अन्यायपूर्ण फैसले को वापस लेने के लिए मजबूर करने के मूड में है। क्या नाशिक के इस जनदबाव के आगे सरकार झुकेगी? यह रविवार को सिन्नर में होने वाली बैठक और प्रस्तावित आंदोलनों से साफ हो जाएगा।
Pune nashik semi highspeed rail project cancelled protest in sinnar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टूट गया सपनों का रेल मार्ग! विकास की उम्मीदों पर चला बुलडोजर, नासिक- सिन्नर में फूटेगा जनआक्रोश
Jun 21, 2026 | 09:19 AMलंबित मांगों पर अड़े आरटीओ कर्मचारी, एक सप्ताह से जारी हड़ताल से करोड़ों के राजस्व का नुकसान
Jun 21, 2026 | 09:19 AMवर्धा में 3.78 लाख वाहनों के लिए HSRP अनिवार्य, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
Jun 21, 2026 | 09:18 AM21 जून क्यों है खास? जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व
Jun 21, 2026 | 09:08 AMOm Chanting : योग करते समय ॐ का जाप क्यों है जरूरी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Jun 21, 2026 | 09:04 AMरोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
Jun 21, 2026 | 09:02 AMकोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी का महा-योग! 35000 लोगों के साथ की योग साधना, बोले- योग सबको जोड़ता है
Jun 21, 2026 | 08:59 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM












