NEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर

Nagpur NEET Exam Security: नीट परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नागपुर में प्रशासन ने जेरॉक्स सेंटरों को परीक्षा के दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
NEET 2026: Police take strict measures for exam security in Nagpur; Xerox centers to remain closed on Sunday.
नागपुर, नीट परीक्षा, जेरॉक्स सेंटर, पेपर लीक, सुरक्षा व्यवस्था,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)
Updated on

Nagpur NEET Exam Paper Leak Prevention: नागपुर जिले में रविवार को होने वाली नीट परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार और प्रशासन इस बार पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखाई दे रहे हैं। पिछली परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक के मामलों से हुई किरकिरी के बाद इस बार किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है।

पुलिस जेराक्स सेंटरों से मानो डरी हुई है। यही कारण है शनिवार को हर जेराक्स सेंटरों में जाकर उन्हें रविवार को दुकानें बंद रखने को कहा गया। अगर कोई उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।

परीक्षा के दौरान जेरॉक्स सेंटर बंद रखने के निर्देश

पेपर पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में पहली बार एयर फोर्स का सहयोग लिया गया। बाहर से नागपुर तक एयर फोर्स के विमान से पेपर को कड़ी सुरक्षा में लाया गया। परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्रों को पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि प्रश्न पत्रों के वितरण से लेकर केंद्र तक पहुंचने तक की हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है।

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जेरॉक्स सेंटरों पर रहेगा 'लॉकडाउन' पिछले अनुभवों के आधार पर माना जा रहा है कि पेपर लीक करने में अक्सर जेरॉक्स सेंटरों की भूमिका संदिग्ध होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को शहर के हर थाना क्षेत्र में पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय रहा।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न जेरॉक्स सेंटरों का दौरा किया और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि रविवार को परीक्षा के दौरान सभी जेरॉक्स सेंटर पूरी तरह से बंद रखें।

यदि कोई दुकान खुली पाई गई, तो संबंधित संचालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 'किसी भी हाल में' केंद्रों के आसपास के जेरॉक्स सेंटर संचालित नहीं होने चाहिए।

प्रशासन की चेतावनी

नागपुर पुलिस का मानना है कि परीक्षा से ठीक पहले प्रश्न पत्रों की फोटोकॉपी निकालकर उन्हें वायरल किया जाता है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि परीक्षा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे संवेदनशील इलाकों और परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी नजर रखें।

Navbharat Live
navbharatlive.com