- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Metro Line 3 Hinjewadi Shivajinagar Start 15 June
Pune Metro Line 3 का 15 जून से शुभारंभ, हिंजवडी-शिवाजीनगर सफर होगा आसान
Pune Metro Line 3: पुणे की हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 का संचालन 15 जून से शुरू होगा। पहले चरण में 12 स्टेशन चालू होंगे, जिससे ट्रैफिक जाम से राहत और यात्रा समय में कमी आएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे मेट्रो लाइन 3 (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Metro Line 3 Launch Date: पुणे के बहुप्रतीक्षित हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेट्रो लाइन-3 का संचालन 15 जून से शुरू होने जा रहा है, जिससे शहर के लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
यह मेट्रो सेवा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी और पहले चरण में 12 स्टेशन यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। यह मेट्रो लाइन लगभग 23 किलोमीटर लंबी है और पूरी तरह एलिवेटेड बनाई गई है।
यह हिंजवडी आईटी हब को शिवाजीनगर के सिटी सेंटर से जोड़ेगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले आईटी प्रोफेशनल्स, छात्रों और आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘बाहर मिल, गोलियों से भून दूंगा’, पुणे की शादी में हंगामा, कोयता लहरा का लूट लिया सोने का गहना
नागपुर हाई कोर्ट का अहम आदेश, 2013 कानून के तहत मिलेगा मुआवजा; एपीएमसी की याचिका खारिज
Arms License Verification: स्टेटस सिंबल बना हथियार रखना पड़ा भारी, पुणे पुलिस ने 289 लाइसेंस किए रद्द
नासिक कुंभ मेला: कमिश्नर के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर से बनाया करोड़ों का वर्क ऑर्डर, एक गलती से पकड़ी गई चोरी
पहले चरण में इन 12 स्टेशनों का काम होगा शुरू
पहले चरण में जिन 12 स्टेशनों को शुरू किया जाएगा, उनमें मेगापोलिस सोसायटी, क्वाड्रोन बिजनेस पार्क, डोहलर, इन्फोसिस फेज-2, विप्रो फेज-2, पॉल इंडिया, शिवाजी चौक, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, वाकड चौक, बालेवाड़ी स्टेडियम, ऑर्किड होटल और रामनगर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- Arms License Verification: स्टेटस सिंबल बना हथियार रखना पड़ा भारी, पुणे पुलिस ने 289 लाइसेंस किए रद्द
अक्टूबर तक पूरी लाइन होगी तैयार
- अधिकारियों के अनुसार, शेष 11 स्टेशनों का काम तेजी से जारी है और इन्हें अक्टूबर तक चालू करने की योजना है। इसके बाद पूरी मेट्रो लाइन
- एक साथ संचालित होगी, जिससे शहर के सार्वजनिक परिवहन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
- हिंजवडी-शिवाजीनगर मार्ग पुणे के सबसे व्यस्त कॉरिडोर में से एक है, जहां रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है।
- मेट्रो शुरू होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और सड़क पर वाहनों का दबाव भी घटेगा।
परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए तकनीकी बाधाओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। पुणेकरों को ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिले, इसके लिए पीएमआरडीए प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है।
के मंजुलक्ष्मी, अतिरिक्त महानगर आयुक्त, पीएमआरडीए
Pune metro line 3 hinjewadi shivajinagar start 15 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Metro Line 3 का 15 जून से शुभारंभ, हिंजवडी-शिवाजीनगर सफर होगा आसान
Apr 30, 2026 | 01:01 PM‘बाहर मिल, गोलियों से भून दूंगा’, पुणे की शादी में हंगामा, कोयता लहरा का लूट लिया सोने का गहना
Apr 30, 2026 | 01:00 PMकोहिनूर वापस दो…किंग चार्ल्स से जोहरान ममदानी ने की बड़ी डिमांड, जानें कैसे भारत से ब्रिटेन पहुंचा था हीरा
Apr 30, 2026 | 01:00 PMपहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान किया…आपका आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए, CM योगी का सपा पर हमला
Apr 30, 2026 | 12:59 PMनागपुर हाई कोर्ट का अहम आदेश, 2013 कानून के तहत मिलेगा मुआवजा; एपीएमसी की याचिका खारिज
Apr 30, 2026 | 12:48 PMRashtriya Bal Puraskar: सरकार दे रही है बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जल्द करें आवेदन
Apr 30, 2026 | 12:47 PMनागपुर नेचर एक्सपीरियंस 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर ताडोबा में अनोखी पहल, पर्यटक भी बनेंगे वन्यजीव गणना का हिस्सा
Apr 30, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM












