- Hindi News »
- Maharashtra »
- Progressive Maharashtra Conclave Devendra Fadnavis Sajid Nadiadwala Mumbai
Progressive Maharashtra Conclave: सीएम फडणवीस के साथ मंच पर साजिद नाडियाडवाला, महाराष्ट्र विकास पर हुई चर्चा
नवभारत ग्रुप केProgressive Maharashtra Conclave में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने मंच साझा किया। फिल्म इंडस्ट्री और कला क्षेत्र को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली

देवेंद्र फडणवीस व साजिद नाडियाडवाला (सोर्सः फाइल फोटो)
Devendra Fadnavis And Sajid Nadiadwala Meets On Stage: नवभारत ग्रुप द्वारा मुंबई के पांच सितारा होटल ताज प्रेसिडेंट में आयोजित Progressive Maharashtra Conclave में राजनीति, समाजसेवा, उद्योग-व्यापार के साथ फ़िल्म जगत के दिग्गज भी शामिल हुए। कॉनक्लेव में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने मंच साझा किया।
इस अवसर पर नवभारत परिवार द्वारा बनाए गए मुख्यमंत्री के चित्र की भी सराहना की गई। कॉनक्लेव में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित साजिद नाडियाडवाला भी मंच पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने नवभारत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के विकास में सभी का योगदान जरुरी है। फ़िल्म इंडस्ट्री के माध्यम से भी राज्य के विकास को गति मिल रही है। साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि आज भी मुंबई के बॉलीवुड में देश की सबसे ज्यादा फिल्में बन रहीं हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार भी कला एवं फ़िल्म को बढ़ावा दे रही है।
स्व. गाड़े की जीवनी पुस्तक के कवर का विमोचन
राज्य के परिवहन राज्य मंत्री रहे मराठवाडा के दलित पैंथर स्व. गंगाधर गाड़े की जीवनी पर नवभारत-नवराष्ट्र द्वारा प्रकाशित की जाने वाली कॉफी टेबल बुक के कवर का विमोचन परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने किया। इस अवसर पर नवभारत-नवराष्ट्र मीडिया ग्रुप के एडिटर इन चीफ निमिष माहेश्वरी, नवभारत-नवराष्ट्र मीडिया ग्रुप के डायरेक्टर वैभव माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित थे। नवभारत-नवराष्ट्र के ग्रुप प्रेसिडेंट श्रीनिवास राव ने कॉन्क्लेव में उपस्थित राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
नवभारत कॉन्क्लेव 2026 में कई दिग्गज शामिल
नवभारत कॉन्क्लेव 2026 के इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि (Guests of Honour) के रूप में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, उद्योग मंत्री उदय सामंत, सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट, विपणन और शिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, सहकारिता मंत्री बाबासाहेब मोहनराव पाटिल, कपड़ा मंत्री संजय सावकारे, बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे भी मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें: Progressive Maharashtra Conclave में खुला विकास का रोडमैप; 2030 तक 3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा MMR
वरिष्ठ मंत्रियों की रही उपस्थिति
इस मौके पर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे, वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकरे, महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, महाराष्ट्र हाउसिंग सेल्फ ग्रुप रिडेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन प्रवीण दरेकर, तुनवाल ई मोटर्स लि. के सीएमडी झुमरमल तुनवाल, टोरल इंडिया के संस्थापक और सीईओ भरत गीते सहित राज्य के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी खास तौर पर उपस्थित थे।
Progressive maharashtra conclave devendra fadnavis sajid nadiadwala mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










