-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Police Combing Operation Pistol Cartridges Seized Vishwas Nangare Patil Nagpur
नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Police Combing Operation Pistol Seized: नागपुर पुलिस के कॉम्बिंग ऑपरेशन में 142 अपराधियों के घरों पर छापेमारी की गई। दो आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस और धारदार हथियार बरामद हुए।

नागपुर पुलिस, कॉम्बिंग ऑपरेशन,(सोर्स-नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Police Combing Operation: शहर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नागपुर पुलिस ने शुक्रवार रात बड़े स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस आयुक्त (सीपी) विश्वास नांगरे पाटिल के निर्देश पर शहरभर में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। ऑपरेशन के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए गए, जबकि कई संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
सीपी विश्वास नांगरे पाटिल ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखा जाए तथा नियमित जांच और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रखी जाए। उनका कहना है कि पुलिस की लगातार मैदान में मौजूदगी से अपराधियों में कानून का भय बना रहेगा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
27 टीमों ने 142 अपराधियों के घरों पर दी दबिश
कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत पुलिस की 27 विशेष टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में 142 अपराधियों के घरों और ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और उनके रिकॉर्ड की जांच भी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार में आफत की बारिश: टापू बने ‘स्मार्ट सिटी’ के इलाके, हाईवे ठप, वैतरणा नाला उफान पर, लोग घरों में कैद
भंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री
वर्धा बैंक घोटाला: EOW ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, 25 लोगों के बयान दर्ज
नितिन गडकरी का नागपुर को फ्यूचर सिटी बनाने का संकल्प; धरमपेठ, कॉटन मार्केट समेत 8 बाजारों का होगा कायाकल्प
सक्करदरा में पिस्तौल, कारतूस और तलवार बरामद
क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने सक्करदरा के सुदामपुरी क्षेत्र में रहने वाले प्रेम सिंह जितेंद्र बैस (22) के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और एक तलवार बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हथियार उसे उसके दोस्त राहुल राजेंद्र ठाकरे (36) निवासी मिरे लेआउट की मदद से मिले थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यशोधरानगर में मल्टी सर्विस कार्यालय से हथियार बरामद
यशोधरानगर पुलिस ने क्षेत्र में स्थित काजी ऑनलाइन मल्टी सर्विसेस कार्यालय पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कार्यालय संचालक अब्दुल समीर अब्दुल सादिक (35), निवासी छबीना सोसायटी, वांजरा, के कब्जे से एक पिस्तौल और एक तलवार बरामद की गई। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तड़ीपार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
वाड़ी थाना क्षेत्र में जांच के दौरान क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने हरिओम सोसायटी, दत्तवाड़ी निवासी कुणाल देवराव सातपुते (35) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसे दो वर्ष के लिए नागपुर जिले से तड़ीपार किया गया था, लेकिन वह आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले में पाया गया। उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-नितिन गडकरी का नागपुर को फ्यूचर सिटी बनाने का संकल्प; धरमपेठ, कॉटन मार्केट समेत 8 बाजारों का होगा कायाकल्प
संदिग्ध अपराधियों पर भी हुई कार्रवाई
कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की जांच की गई। कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस निगरानी में लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Police combing operation pistol cartridges seized vishwas nangare patil nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वसई-विरार में आफत की बारिश: टापू बने ‘स्मार्ट सिटी’ के इलाके, हाईवे ठप, वैतरणा नाला उफान पर, लोग घरों में कैद
Jul 05, 2026 | 01:03 PMनागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
Jul 05, 2026 | 01:03 PMभंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री
Jul 05, 2026 | 01:02 PMकैलारस में किसानों की हुंकार: ‘गोली खाएंगे, जेल जाएंगे… लेकिन शक्कर कारखाना बिकने नहीं देंगे’
Jul 05, 2026 | 12:57 PMवर्धा बैंक घोटाला: EOW ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, 25 लोगों के बयान दर्ज
Jul 05, 2026 | 12:51 PMनितिन गडकरी का नागपुर को फ्यूचर सिटी बनाने का संकल्प; धरमपेठ, कॉटन मार्केट समेत 8 बाजारों का होगा कायाकल्प
Jul 05, 2026 | 12:48 PMसदमे से गई जान या पुरानी बीमारी? केतन अग्रवाल के दादा के निधन पर सिया गोयल के परिवार का बड़ा दावा
Jul 05, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM










