भंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री

Bike Thief Arrested: भंडारा के लाखनी पुलिस ने शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी फर्जी RC स्मार्ट कार्ड बनाकर चोरी की बाइक बेचता था।
bhandara lakhani bike theft fake rc accused arrested
Bike Theft (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Bike Theft: लाखनी पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों के लिए फर्जी आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) स्मार्ट कार्ड तैयार कर उन्हें बेचने का धंधा करता था। पुलिस इस मामले में उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस सूत्रों के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को पोहरा निवासी प्रकाश रूपचंद कांबले (25) अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (एमएच-40 एएस-8285) से शंकरपट देखने गए थे। शाम करीब पांच बजे लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल पार्किंग स्थल से गायब मिली। उन्होंने लाखनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लाखनी पुलिस थाने में हाल ही में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।

फर्जी RC स्मार्ट कार्ड बनाकर बेचता था आरोपी

पुलिस ने मंगलवारी पेठ, उमरेड, जिला नागपुर निवासी विक्की वसंता रामटेके (30) को आरोपी के रूप में चिन्हित किया। पुलिस टीम के उमरेड पहुंचने से पहले ही आरोपी को पुलिस की भनक लग गई। उसने 1 जुलाई को चोरी की गई मोटरसाइकिल लाखनी स्थित मोसीन बिरयानी सेंटर के पास छोड़ दी। - पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। चोरी की मोटरसाइकिल और उसका फर्जी आरसी स्मार्ट कार्ड बरामद कर लिया गया।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये, सहायक फौजदार सुरेश आत्राम तथा लाखनी पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। जांच पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये कर रहे हैं।

आरोपी ने नागपुर, मौदा व रामटेक सहित कई क्षेत्रों से चुराई थी मोटरसाइकिलें

गहन पूछताछ में आरोपी ने लाखनी, पालांदुर, साकोली, मौदा, उमरेड, नागपुर और रामटेक क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी चौरी की मोटरसाइकिलों के लिए फर्जी आरसी कार्ड तैयार कर उन्हें बेचता था, ताकि खरीदारों को वाहन चोरी का होने का संदेह न हो।

Navbharat Live
navbharatlive.com