प्रसाद ले रहे थे भक्त…अचानक भरभराकर गिरा मंदिर का छज्जा, महाराष्ट्र के परभणी हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने
Temple Mandap Collapse: परभणी जिले यशवाड़ी हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। कीर्तन कार्यक्रम के दौरान निर्माणाधीन सभामंडप का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोग घायल हुए है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Temple Accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Parbhani Temple Accident: परभणी जिले के मानवत तालुका में आज, शनिवार को एक भयानक हादसा हुआ। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का निर्माणाधीन मंदिर का छज्जा अचानक गिर गया। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं मलबे के नीचे 30 से 40 लोग दबे होने की आशंका हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से भीड़ इकट्ठा ना करने की अपील की है।
कीर्तन के लिए जमा हुए थे लोग
शनिवार को श्रीक्षेत्र यशवाड़ी में एक धार्मिक कार्यक्रम और कीर्तन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के लिए आस-पास और बाहर के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त आए थे। मंडप में जब बहुत भीड़ थी, तभी छत अचानक से गिर गई, जिससे हादसा की तीव्रता बढ़ गई। अचानक हुई इस घटना से भक्तों में डर का माहौल बन गया है और कई परिवारों में दुख का पहाड गिर पडा है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ऑपरेशन टाइगर होगा फेल? पवनराजे मर्डर केस के फैसले ने पलटी महाराष्ट्र की पूरी सियासी बाजी
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
यवतमाल के बाभुलगांव में किसानों ने की बारिश के लिए प्रार्थना, बारिश ना होने से बढ़ी परेशानी
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
CCTV footage of the #accidentes Accident in Maharashtra’s Parbhani district: Roof collapses at the Hanuman temple in Yashwadi village.
In this tragic incident, five to six bodies have been recovered from the debris of the pavilion so far.#Parbhani #CCTV #Maharastra pic.twitter.com/3Sr04CEH0D — Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) June 20, 2026
जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया
यशवाड़ी में मंदिर हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संजय सिंह चव्हाण मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जगह का मुआयना किया और चल रहे रेस्क्यू और रिलीफ ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन, हेल्थ डिपार्टमेंट और इमरजेंसी सर्विस के संबंधित अधिकारियों को घायलों को तुरंत इलाज देने के निर्देश भी दिए।
परभणी जिल्ह्यातील यशवाडी येथे हनुमान मंदिराच्या निर्माणकार्य सुरु असलेल्या छताचा भाग कोसळून झालेल्या दुर्दैवी घटनेत काही भाविकांचा मृत्यू झाला आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबीयांच्या दु:खात आम्ही सहभागी आहोत. या घटनेतील जखमींवर उपचार केले जात… — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 20, 2026
मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘परभणी ज़िले के यशवाड़ी में एक दुखद घटना में, हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और तेज़ी से राहत और बचाव कार्य भी किए जा रहे हैं।’
