यवतमाल के बाभुलगांव में किसानों ने की बारिश के लिए प्रार्थना, बारिश ना होने से बढ़ी परेशानी
Farmers Pray For Rainfall : बाभुलगांव में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। अच्छी वर्षा की कामना को लेकर कृषि कंपनी प्रतिनिधियों और विक्रेताओं ने सामूहिक प्रार्थना व भोजन का आयोजन किया।
- Written By: अनन्या तिवारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)
Yavatmal Agriculture Affected By Lack Of Rainfall: मृग नक्षत्र सूखा गुजर जाने और जून का आधा महीना बीत जाने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से यवतमाल के बाभुलगांव तहसील की कृषि व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। बुवाई योग्य बारिश न होने से किसान चिंतित हैं।
इसी पृष्ठभूमि में विभिन्न कृषि कंपनियों के प्रतिनिधियों और स्थानीय कृषि विक्रेताओं ने 18 जून को अच्छी बारिश की कामना करते हुए सामूहिक भोजन एवं प्रार्थना का आयोजन किया।
‘नवस का भोजन’ के साथ बारिश की कामना
बाभुलगांव स्थित स्टेट बैंक के सामने मंडप लगाकर “नवस का भोजन” रखा गया, जिसमें सैकड़ों किसानों और नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में “बारिश आ जाए हे भगवान” की प्रार्थना करते हुए क्षेत्र में जल्द वर्षा होने की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटील की बढ़ीं मुश्किलें, पवनराजे मर्डर केस के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगी CBI
Nashik Water Crisis: बांधों में सिर्फ 22% जल भंडार, 176 गांवों में 182 टैंकरों से सप्लाई; पानी चोरी पर FIR
सामूहिक प्रार्थना में ‘नवस का भोजन’ करते लोग। (फोटो नवभारत)
आयोजकों ने बताया कि बीज और उर्वरक दुकानों में पड़े हुए हैं। कुछ किसानों ने बीज खरीद लिए हैं, जबकि कई किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। खरीफ सीजन शुरू होने के बावजूद बारिश नहीं होने से बुवाई का काम ठप पड़ा है, जिसके कारण किसान परेशान हैं।
उन्होंने कहा, “विज्ञान अपना काम करता है, लेकिन जब तक प्रकृति साथ नहीं देती, तब तक खेती संभव नहीं है। इसी विश्वास के साथ आज हमने भगवान से अच्छी बारिश की प्रार्थना की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रवीण चेंडकापुरे, सागर परडखे, संदीप पवार, मनोज राऊत, प्रवीण मुले, सचिन बेलसरे, निलेश भटकर, दिनेश जाठे, रुपेश सहारे, संकेत देशमुख, सूरज खूणकर, सुमित परोपटे, हेमराज लुक्कड, अक्षय डगवाल, ऋषिकेश गुल्हाने, मारोती कदम सहित अनेक लोगों ने विशेष प्रयास किए।
यह भी पढ़ें गड़चिरोली में धान की बुआई टली, किसानों की बढ़ी चिंता, जोरदार बारिश का इंतजार
किसान बीज व खाद लेकर पूरी तरह तैयार
यवतमाल के बाभुलगांव तहसील के एक बुजुर्ग किसान ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, “हम बीज और खाद लेकर पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश आएगी तभी खेती शुरू हो पाएगी, इसलिए आज भगवान से प्रार्थना करने आए हैं।
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह वर्षा होने का अनुमान जताया है, लेकिन किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है। यह अनूठा आयोजन लोगों को पसंद आया, उनका कहना था कि किसानों की भावनाओं को सम्मान देने वाला यह प्रयास सराहनीय है।
