महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 30-40 लोग मलबे में दबे

Yashwadi Hanuman Temple: परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर का सभामंडप अचानक ढहने से 30 से 40 श्रद्धालुओं के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
parbhani yashwadi hanuman mandir sabhamandap collapse rescue operation
Temple Hall Collapse (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Parbhani Temple Accident: परभणी जिले के मानवत तालुका में आज, शनिवार को एक भयानक हादसा हुआ। परभणी के मानवत तालुका में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का सभामंडप अचानक गिर गया। घटना में 5 लोगों की मौत की खबर है। मलबे के नीचे 30 से 40 लोग फंसे होने की आशंका हैं। प्रशासन ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, परभड़ी के यशवाड़ी में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का सभामंडप ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन और बचाव दल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से भीड़ इकट्ठा ना तकरने की अपील की है।

मलबे में 30 से 40 भक्त दबे होने की आशंका

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मानवत तालुका के यशवाड़ी में एक मशहूर हनुमान मंदिर है। शनिवार होने की वजह से यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आए थे। उसी समय मंदिर में बना सभा मंडप गिर गया। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि मलबे में 30 से 40 भक्त दबे हुए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पूरी घटना पर जिले की पालक मंत्री मेघना बोर्डिकर नज़र रखी हुई हैं। उन्होंने तुरंत सारी यंत्रणा मौके पर भेज दी है। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। एंबुलेंस भी मौके पर हैं।

मंदिर में रहती है भीड़

परभणी के मानवत तालुका में यशवाड़ी का हनुमान मंदिर बहुत मशहूर है। पूरे राज्य से बहुत से भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा आज शनिवार है। हर शनिवार को बहुत से भक्त हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। इसलिए शनिवार को यशवाड़ी के हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। इसके अलावा, चूंकि शनिवार और रविवार को बहुत से लोगों की छुट्टियां होती हैं, इसलिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बहुत से भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com