- Hindi News »
- Maharashtra »
- Parbhani »
- Mysterious Death Of Kirtankar Govind Father Suspects Murder
Parbhani News: बाल कीर्तनकार गोविंद की रहस्यमय मौत, पिता ने जताया हत्या का शक
संत सोपान काका महाराज की दिंडी क्रमांक १६ में मृदंग बजाकर कीर्तन करने वाला 13 वर्षीय बाल वारकरी गोविंद विनायक शिंदे अब इस संसार में नहीं रहा।
- Written By: आंचल लोखंडे

बाल कीर्तनकार गोविंद की रहस्यमय मौत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
परभणी: पंढरपुर की वारी हर साल अगले साल के लिए अविस्मरणीय यादें छोड़ जाती है। लेकिन इस साल कुछ घटनाओंने वारी को कलंकित करने का काम किया है। जिनमें दौंड तालुका में वारकऱियों को लूट कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला हो या फिर ह.भ.प. संगीता ताई महाराज की हत्या हो। अब एक बार फिर एक बाल कीर्तनकार की मौत से तहलका मच गया है।
श्रद्धा, भक्ति और संगीत से ओतप्रोत पंढरपुर की आषाढ़ी वारी इस वर्ष एक गहरे शोक में डूब गई। संत सोपान काका महाराज की दिंडी क्रमांक १६ में मृदंग बजाकर कीर्तन करने वाला 13 वर्षीय बाल वारकरी गोविंद विनायक शिंदे अब इस संसार में नहीं रहा।
दिंडी का सबसे प्रिय चेहरा
गोविंद, महाराष्ट्र के परभणी ज़िले के गंगाखेड़ तालुका स्थित मसला गांव का रहने वाला था। उसकी मृदंग की थाप और भावपूर्ण कीर्तनों ने न केवल वारकरी संप्रदाय के लोगों का दिल जीता था, बल्कि कई संतों की आंखों में भी श्रद्धा के आँसू ला दिए थे। वह अपनी मासूमियत और भक्ति के कारण दिंडी का सबसे प्रिय चेहरा बन गया था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के बूटीबोरी MIDC में दर्दनाक हादसा: सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर
नागपुर में दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत आरोपियों की तलाश जारी
तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश
अचानक कुएं में गिर गया
लेकिन 3 जुलाई की सुबह पंढरपुर तहसील के भंडी शेगांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जब सभी श्रद्धालु विश्राम कर रहे थे, तभी गोविंद स्नान के लिए कुएं की सीढ़ियों पर बैठा था और तभी वह अचानक कुएं में गिर गया। देखते ही देखते, वह इस दुनिया से चला गया। इस हादसे की खबर जैसे ही दिंडी और गांव में फैली, हर कोई स्तब्ध रह गया। एक बालक, जिसने पिछली रात ही भक्ति की स्वर-लहरियों से वातावरण को गुंजायमान किया था, अब मौन पड़ा था।
यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं हो सकती…
गोविंद के पिता विनायक शिंदे, जो एक साधारण किसान हैं, इस मौत को हादसा मानने को तैयार नहीं हैं।उनका कहना है। “मेरा बेटा यूं ही कुएं में गिर ही नहीं सकता। कुछ न कुछ ऐसा हुआ है जिसे छिपाया जा रहा है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक साजिश है।”उन्होंने प्रशासन से गहराई से जांच करने की मांग की है और कहा है कि उन्हें न्याय चाहिए।
परिवहन मंत्री का स्टिंग ऑपरेशन, मुंबई में ओला, उबर की बाइक-टैक्सी सेवा बंद
दिंडियों में करता था कीर्तन और वादन
विनायक शिंदे ने बेटे की मृदंग साधना को देखकर उसे विशेष प्रशिक्षण दिलवाया था। गोविंद ने कम उम्र में ही दिंडियों में कीर्तन और वादन के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना ली थी। उसकी मृदंग की थाप में भक्ति थी, लय थी और आत्मा थी।
अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब
4 जुलाई की सुबह, गोविंद के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव मसला लाया गया, जहाँ *गोदावरी नदी के किनारे अंतिम संस्कार* किया गया। माता-पिता, दादा-दादी, छोटा भाई सभी की आंखों में आंसू और दिलों में पीड़ा थी। उस छोटे से गांव ने एक नन्हे संत को खो दिया था।
भक्ति के इस सच्चे साधक की मौत और कई सवाल
क्या यह वास्तव में एक हादसा था? क्या गोविंद को किसी ने जानबूझकर निशाना बनाया? क्या उसकी प्रतिभा किसी को खटक रही थी? इन सवालों के उत्तर अभी बाकी हैं। पर एक बात तय है। गोविंद की मृदंग की थाप भले ही अब न सुनाई दे, लेकिन उसकी भक्ति, उसका समर्पण और उसकी मासूम छवि, हर वारकरी के हृदय में सदा जीवित रहेगी।
Mysterious death of kirtankar govind father suspects murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Census 2027: पुणे में जनगणना 2027 का पहला चरण तेज, 1.53 लाख लोगों ने पूरी की स्व-गणना
May 17, 2026 | 02:14 PMShivpuri News: मेरे बाद कौन करेगा पिंडदान? खुद का किया मृत्युभोज, निमंत्रण पत्र में लिखी दुख भरी शायरी
May 17, 2026 | 02:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा; विधायक दानवे ने अधिकारियों को फटकारा, लोडशेडिंग पर नाराजगी
May 17, 2026 | 02:04 PMशौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
May 17, 2026 | 02:02 PMहमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
May 17, 2026 | 02:01 PMKamla Nehru Hospital में चार दिन तक नहीं उठा कचरा, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा
May 17, 2026 | 01:57 PMBPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
May 17, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














