नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
Nalasopara East Cultural News: नालासोपारा में कजरी महोत्सव 2026 धूमधाम से आयोजित हुआ। संजोली पांडे के गीतों से माहौल शिवमय रहा, वहीं स्केटर वॅलेरी लोबो 'स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
कजरी उत्सव के मंच पर गणमान्य (सोर्स: नवभारत फोटो)
Nalasopara Kajari Mahotsav 2026: लोक परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से अभियान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था और जय ओम सेवा संस्था द्वारा नालासोपारा ईस्ट में कजरी महोत्सव – 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक सेंट ल्यूक्स इंग्लिश हाई स्कूल, दुबे कंपाउंड, बिलाल पाड़ा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बोईसर विधायक विलास तरे, शामसुंदर दुबे और पूरे दुबे परिवार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संजोली पांडे के गीतों से गूंजा पंडाल
लोक गायिका संजोली पांडे ने अपने मधुर गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने भोजपुरी कजरी के साथ-साथ ‘माय भूमि, ही जन्मभूमि ही कर्मभूमि अमुची’ जैसे मराठी गीत भी प्रस्तुत किए। भगवान शिव की स्तुति में गाए गए गीतों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। नालासोपारा के बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
Gondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
सिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में विरासत संरक्षण तेज, यूनेस्को टैग और दावोस में प्रचार की बनी योजना
अभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
वॅलेरी लोबो को स्त्री शक्ति सम्मान
रोलर स्केटिंग की प्रसिद्ध खिलाड़ी वॅलेरी लोबो को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके पिता विक्टर लोबो ने अमरजीत मिश्रा के हाथों प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरजीत मिश्रा ने कजरी महोत्सव के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। युवा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कजरी महोत्सव के जरिए अपनी सांस्कृतिक जड़ों और लोक परंपराओं को सहेजने का यह प्रयास स्थानीय लोगों के बीच काफी सराहा गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
