

Mumbai Girgaon High Profile Prostitution Racket Busted: मायानगरी मुंबई की चकाचौंध के पीछे छिपे एक बेहद काले और घिनौने सच का पर्दाफाश हुआ है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (Unit 4) ने गिरगांव इलाके के एक नामी और प्रतिष्ठित होटल में छापेमारी कर एक बेहद हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी दो अभिनेत्रियों को इस दलदल से सुरक्षित बाहर निकाला है।
इस घिनौने व्यापार को संचालित करने और अभिनेत्रियों के जिस्म का सौदा करने के आरोप में पुलिस ने फिल्म जगत की ही एक नामी महिला मेकअप आर्टिस्ट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभिनेत्रियों की इस रैकेट में संलिप्तता की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा जगत में सनसनी मच गई है।
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 को एक बेहद पुख्ता और गुप्त सूचना मिली थी कि गिरगांव के एक जाने-माने बड़े होटल में फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों का एक हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का नेटवर्क सक्रिय है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस की टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में जाल बिछाया और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, जो खुद को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट बताती है और अभिनेत्रियों को सीधे ग्राहकों तक सप्लाई करने का काम करती थी।
पुलिस जांच और पूछताछ में इस रैकेट के वित्तीय लेन-देन को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी महिला मेकअप आर्टिस्ट ने दोनों अभिनेत्रियों के लिए एक रईस ग्राहक से कुल 2 लाख रुपये का सौदा तय किया था। इस डील के तहत प्रति अभिनेत्री एक रात के लिए 1 लाख रुपये की दर तय की गई थी। ग्राहकों से मोटी रकम वसूलने और अपना बड़ा कमिशन काटने के बाद यह महिला दोनों अभिनेत्रियों को कार से गिरगांव के उसी होटल में लेकर पहुंची थी, जहां पहले से मुस्तैद क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस दलदल से बचाई गई युवतियों में से एक लोकप्रिय मराठी अभिनेत्री हैं और दूसरी बंगाली मूल की अभिनेत्री हैं, जिसने कई बॉलीवुड फिल्मों और छोटे पर्दे (टीवी सीरियल्स) में छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाई हैं। जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई मराठी अभिनेत्री मूल रूप से महाराष्ट्र के एक ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है और वह फिल्मों में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए मुंबई आई थी।
हालांकि, काम न मिलने और आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर आरोपी मेकअप आर्टिस्ट ने उन्हें पैसों का भारी लालच दिया और धीरे-धीरे वेश्यावृत्ति के इस काले धंधे में धकेल दिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार फिल्म इंडस्ट्री के और किन-किन बड़े चेहरों और दलालों से जुड़े हुए हैं।