Vasai Virar Flood Solution: वसई-विरार में बाढ़ से राहत की उम्मीद, खाड़ी चौड़ीकरण पर प्रशासन ने बढ़ाई रफ्तार
Vasai Virar Flood Solution Creek Widening: हर साल होने वाले जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। महापौर अजीव पाटिल की पहल पर ठाणे प्रशासन ने खाड़ी चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane Municipal Corporation (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vasai Virar Flood Solution: वसई-विरार मानसून में राहत भरी खबर आ सकती है। हर साल बरसात में जलमग्न होने वाले इस क्षेत्र को स्थायी समाधान दिलाने के लिए महापौर अजीव पाटिल द्वारा शुरू की गई ‘महा-मुहिम’ को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है।
महापौर की सक्रियता के बाद अब ठाणे महानगरपालिका ने इस गंभीर समस्या पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। दरअसल, वसई-विरार और नायगाव में आने वाली बाढ़ का एक बड़ा तकनीकी कारण का संकरा होना है।
ठाणे मनपा आयुक्त को पत्र लिखा
महापौर अजीव पाटील ने 10 अप्रैल को ठाणे मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर इस ओर ध्यान दिलाया था। ठाणे मनपा के उपायुक्त (मुख्यालय) जी।जी। गोदेपुरे ने इस पर सकारात्मक जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि आयुक्त ने स्वयं इस मामले का संज्ञान लिया हैं। खाड़ी का पात्र संकरा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित होती है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
स्वाद के चक्कर में सेहत का सौदा! FDA की रडार पर नागपुर के होटल और हॉस्टल, 24 दिनों में मिली 121 शिकायतें
जेब पर भारी पड़ेगा मिठाइयों का स्वाद! त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका; दाल, चीनी और तेल के दाम चढ़े
13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
महापौर ने जमीनी स्तर पर संभाला मोर्चा
मामले को त्वरित एक्शन के लिए ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त 2 के पास भेज दिया गया है। बता दें कि महापौर ने जमीनी स्तर पर भी मोर्चा संभाल रखा है। 27 अप्रैल को पूर्व महापौर नारायण मानकर और स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी के साथ उन्होंने कोकण भवन में विभागीय आयुक्त से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें :- Andheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
हमारा लक्ष्य अस्थायी मरम्मत नहीं वसई-विरार को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाना है, जब तक खाड़ी की गहराई और सफाई तकनीकी रूप से सही नहीं होगी, समस्या बनी रहेगी। प्रशासन की जवाबदेही तय कर रहे हैं।
– अजीव पाटिल, महापौर वसई-विरार महानगरपालिका
