-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Vasai Naigaon Juchandra Chord Rail Line Project Delayed Land Survey
रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Konkan Railway Connectivity: वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड लाइन परियोजना प्रशासनिक देरी के कारण अटक गई है। पालघर प्रशासन के साथ संयुक्त माप सर्वे पूरा न होने से आगे की प्रक्रिया रुकी है।

रेल लाइन (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Vasai Naigaon Juchandra Chord Rail Line Project: महाराष्ट्र में रेल कनेक्टिविटी और माल परिवहन को रफ्तार देने के उद्देश्य से प्रस्तावित 175.99 करोड़ रुपये की वसई बाईपास-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड लाइन परियोजना फिलहाल नौकरशाही की रफ्तार और जमीनी सर्वेक्षण के अभाव में फंस गई है। हालांकि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की शुरुआती अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं और इंजीनियरिंग तथा पर्यावरणीय मंजूरियों की प्रक्रिया भी काफी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन संयुक्त माप सर्वेक्षण (Joint Measurement Survey) न होने के कारण काम रुका पड़ा है।
पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, पालघर जिला प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त सर्वे पूरा होने के बाद ही भूमि का अंतिम अधिग्रहण और वास्तविक निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।
पश्चिम रेलवे और कोंकण रेलवे का होगा सीधा जुड़ाव
यह 5.73 किमी लंबी वसई बाईपास-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड लाइन परियोजना पश्चिम रेलवे और कोंकण रेलवे को सीधे जोड़ेगी, ट्रेनों की रिवर्सल की जरूरत खत्म करेगी, यात्रा समय घटाएगी, उपनगरीय नेटवर्क पर दबाव कम करेगी और माल परिवहन को भी गति देगी। हालांकि, संयुक्त माप सर्वे पूरा होने तक परियोजना के जमीनी काम शुरू होने की संभावना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
एक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
व्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
सर्वे के आधार आगे बढ़ेगी मुआवजा की प्रक्रिया
- उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड ने 14 जुलाई 2023 को डीपीआर मंजूर की थी, जबकि 10 जुलाई 2024 को सर्वे, भूमि योजना, पर्यावरण अध्ययन और मैंग्रोव मंजूरी के लिए परामर्श ठेका दिया गया।
- इसके तहत अब तक 8.08 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव पालघर प्रशासन को भेजा जा चुका है।
- साथ ही धारा 20ए और 20ई की अधिसूचनाएं भी जारी हो चुकी हैं। इसके बावजूद भूमि का वास्तविक स्वामित्व तय करने वाला संयुक्त सर्वे नहीं हो पाया है।
- पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पालघर जिला प्रशासन के साथ संयुक्त सर्वे पूरा होने के बाद ही अंतिम अधिग्रहण प्रस्ताव पर कार्रवाई होगी। इसी सर्वे के आधार पर मुआवजा और अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें:- गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए MSRTC चलाएगा 5,220 स्पेशल ST बसें, समूह बुकिंग पर मिलेगी 100% तक छूट
मैंग्रोव भूमि डायवर्जन और अन्य मंजूरियों का स्टेटस
वसई बाईपास-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन परियोजना के लिए 14.10 हेक्टेयर मैंग्रोव भूमि डायवर्जन का प्रस्ताव भी प्रक्रियाधीन है। मैंग्रोव मार्किंग, निरीक्षण और लागत आकलन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है, जबकि नायगांव और जुचंद्र की इंजीनियरिंग स्वीकृतियां भी विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं।
Vasai naigaon juchandra chord rail line project delayed land survey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
Aug 08, 2026 | 03:21 PMकिसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
Aug 08, 2026 | 03:18 PMरेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
Aug 08, 2026 | 03:13 PMखंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
Aug 08, 2026 | 03:12 PMUP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Aug 08, 2026 | 03:06 PMIPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













