-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khandwa »
- Khandwa Hotel Nonveg Food Dead Rat Child Illness
खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: सजल रघुवंशी
Dead Rat Found In Hotel Food: खंडवा में होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा। खाना खाते ही बच्चे की बिगड़ी तबीयत, हुई उल्टियां। पीड़ित परिवार ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत।

खंडवा में होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dead Rat Found In Non-Veg Food Khandwa: खंडवा में होटल से पैक कराकर घर ले जाए गए नॉनवेज खाने में मरा हुआ चूहा मिलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। कंचनवाली वार्ड निवासी सलमान खान के परिवार ने कहारवाड़ी क्षेत्र स्थित एक होटल से नॉनवेज खाना पैक कराया था।
घर पहुंचने के बाद परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान सलमान के बेटे को खाने में कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। उसने उसे खींचकर बाहर निकाला तो उसमें मरा हुआ चूहा मिला। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।
खाना खाने के बाद बच्चे को होने लगी उल्टियां
परिजनों के मुताबिक, सलमान के बेटे और बेटी ने खाना खाया था। इसके कुछ देर बाद बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे दो-तीन बार उल्टियां हुईं। बच्चे की हालत देखकर परिवार घबरा गया और उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार किया। परिवार का कहना है कि खाने में चूहा मिलने के बाद से वे बेहद चिंतित हैं। घटना का वीडियो भी परिजनों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है।
सम्बंधित ख़बरें
मजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
इंदौर: राजधर्म में रिश्तों से ऊपर न्याय…वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में बोले CM महोन यादव
सागर जिला अस्पताल के ICU में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
महाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने पकड़ा तूल
मामले को लेकर सलमान खान ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संबंधित होटल संचालक के खिलाफ जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई। पैक खाने में मरा हुआ चूहा मिलने की घटना ने होटल और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परिवार ने चिंता जताई है।
फूड सेफ्टी विभाग को शिकायत का इंतजार
मामले में फूड सेफ्टी अधिकारी राधेश्याम गोली ने बताया कि फिलहाल विभाग के पास इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उनका कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित होटल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
फिलहाल परिवार की शिकायत और सामने आए वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर नजर है। वहीं, घटना ने होटल से मिलने वाले खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Khandwa hotel nonveg food dead rat child illness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
Aug 08, 2026 | 03:12 PMUP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Aug 08, 2026 | 03:06 PMIPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMएक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
Aug 08, 2026 | 02:44 PMमजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
Aug 08, 2026 | 02:44 PMव्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
Aug 08, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













