तहलका मचाने वाला VIDEO, युवक ने ठाकरे बंधुओं पर किया भद्दा कमेंट, MNS कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस

MNS Workers Assault: नालासोपारा में ठाकरे परिवार पर टिप्पणी करने वाले युवक को मनसे कार्यकर्ताओं ने पीटा, अर्धनग्न कर घुमाया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव।
Tension in Nalasopara as MNS workers thrash a youth for an objectionable post against Raj and Uddhav Thackeray. Video of the assault goes viral on social media.
मनसे कार्यकर्ताओं ने युवक से की मारपीट (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Nalasopara News: ठाकरे बंधुओं और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद नालासोपारा में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी बहस शुरू हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज महेंद्र शिर्के नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उसने ठाकरे परिवार को लेकर विवादित आरोप लगाए और कहा कि ठाकरे बंधु मराठी मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं।

पोस्ट में उसने कथित तौर पर मुस्लिम दंगाइयों का समर्थन करने जैसे आरोप भी लगाए। इसके साथ ही मनसे, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और आदित्य ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

मनसे कार्यकर्ताओं की कार्रवाई

इन पोस्ट के सामने आने के बाद मनसे के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। आरोप है कि मनसे पदाधिकारी किरण नकाशे और अन्य कार्यकर्ताओं ने सूरज शिर्के को नालासोपारा क्षेत्र से पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

आरोपों के अनुसार, युवक को अर्धनग्न अवस्था में करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक घुमाया गया। पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा भी किया गया, जिससे मामला और भड़क गया।

चेतावनी भरा बयान

घटना के बाद किरण नकाशे की ओर से एक वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को इसी भाषा में जवाब दिया जाता है। वहीं पोस्ट में दावा किया गया कि सूरज शिर्के की पिछले कुछ दिनों से तलाश की जा रही थी और सूचना मिलने के बाद उसे पकड़कर कार्रवाई की गई।

पोस्ट में यह भी लिखा गया कि ठाकरे परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वालों के साथ सख्ती की जाएगी, चाहे वह मराठी हो या गैर-मराठी। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है और पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com