पालघर की फोम फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; मजदूर झुलसा
Palghar Factory Fire: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा में एक फोम फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां ने पाया काबू। हादसे में एक मजदूर घायल हुआ है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Palghar Wada Foam Factory Fire News: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। रविवार तड़के वाडा इलाके में स्थित एक गद्दे बनाने वाली फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थीं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया था।
सुबह 5:30 बजे भड़की चिंगारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी। वाडा स्थित इस फैक्ट्री परिसर में भारी मात्रा में फोम और केमिकल का भंडारण किया गया था, जिसके कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। फोम अत्यधिक ज्वलनशील होने की वजह से दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
वाडा थाने के इंस्पेक्टर दत्ता किंद्रे ने बताया कि घटना के समय फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गनीमत यह रही कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर समय रहते पहुंच गईं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग बुझाने में देरी होती, तो आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी भारी नुकसान हो सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट से बीएमसी बेनकाब, मुंबई में प्रदूषण की शिकायतें 531% बढ़ीं, स्वच्छता में नहीं मिली
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की
यवतमाल में आदिवासी छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हॉस्टल में प्रवेश की पहली मेरिट सूची 6 जुलाई को
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
यह भी पढ़ें:- 12000 करोड़ का साम्राज्य, फिर 2BHK में रहने को क्यों हुआ मजबूर? जानिए गुमनामी में मरे बिजनेस टायकून की कहानी
जांच के घेरे में फैक्ट्री प्रबंधन
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पालघर पुलिस और दमकल विभाग शॉर्ट सर्किट या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
