- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- A Man Who Cheated Women After Marrying Them Was Arrested
शादी के जाल में फंसाकर महिलाओं को शिकार बनाता था फिरोज नियाज शेख, इतने कारनामों के बाद हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने पालघर से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने अब तक करीब 20 महिलाओं को शादी के जाल में फंसाकर उनके साथ ठगी की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी फिरोज नियाज शेख महिलाओं को शादी के जाल में फंसाकर उन्हें अपना शिकार बनाता था।
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज

शादी करके ठगने वाला शख्स(सोर्स - सोशल मीडिया)
पालघर: देश में 20 से अधिक महिलाओं के साथ कथित तौर पर शादी करने और उनसे कीमती सामान की ठगी करने को लेकर खबर आई है। महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने एक 43 वर्षीय व्यक्ति को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों न जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है, पुलिस के जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि नाला सोपारा निवासी एक महिला की शिकायत की जांच कर रही मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी फिरोज नियाज शेख को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र पुलिस ने दी जानकारी
वरिष्ठ निरीक्षक विजयसिंह भागल ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर उससे दोस्ती की और उससे शादी की। जिसके बाद उनसे नगदी और कीमती सामान समेत लाखों रुपए की ठगी की है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर छापेमारी
भंडारा में साइड मांगने पर युवक का अपहरण कर लाठियों से पीटा, चार लोगों पर मामला दर्ज
अमरावती में फर्जी कामगार अधिकारी बनकर ठगी, कार चालक से मजदूरी हड़पी
अहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत
लाखों की नगदी सहित कीमती सामान बरामद
अधिकारियों ने बताया कि शेख ने अक्टूबर और नवंबर 2023 में महिला से 6.5 लाख रुपये की नकदी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लिए थे। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और गहने बरामद किए हैं।
विधवा तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था निशाना
जांच से पता चला है कि शेख वैवाहिक साइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से संपर्क करता था। इसके बाद वह महिलाओं से शादी कर उनकी कीमती वस्तुएं ठग लेता था। आरोपी मैट्रीमोनियल साइट पर विधवा या तलाकशुदा महिलाओं से इसलिए संपर्क करता था क्योंकि वह आसानी से उसके जाल में फंस जाती थीं।
कई राज्यों की 20 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2015 से से लेकर अब तक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में भी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। इतना ही नहीं अन्य राज्यों को मिलाकर करीब 20 से अधिक महिलाओं के साथ ठगी की है।
यह भी पढें:- खानदेश एक्सप्रेस में चोरों का आतंक, एक ही दिन में 15 यात्रियों के बैग और मोबाइल चोरी
A man who cheated women after marrying them was arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














