- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Bags And Mobiles Of 15 Passengers Stolen In Khandesh Express
खानदेश एक्सप्रेस में चोरों का आतंक, एक ही दिन में 15 यात्रियों के बैग और मोबाइल चोरी
नई-नई शुरू हुई खानदेश एक्सप्रेस को चोरों ने अपने का अड्डा बना लिया है। इस एक्सप्रेस में कई यात्रियों के बैग और कीमती सामान चोरी हो रहे हैं। इससे रेलवे की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है। इस मामले में नवापुर और नंदुरबार लोहमार्ग थाने में केस दर्ज किया गया है।
- Written By: आकाश मसने

खानदेश एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
जलगांव: नई-नई शुरू हुई खानदेश एक्सप्रेस को चोरों ने अपने का अड्डा बना लिया है। इस एक्सप्रेस में कई यात्रियों के बैग और कीमती सामान चोरी हो रहे हैं। इससे रेलवे की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है। इस मामले में नवापुर और नंदुरबार लोहमार्ग थाने में केस दर्ज किया गया है। लोहमार्ग पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई से गुजरात के लिए अमलनेर आ रही खानदेश एक्सप्रेस (रेलवे नंबर 09051) के थ्री-टियर वातानुकूलित कोच से 15 यात्रियों के बैग चोरी हो गए। इसमें अमलनेर के भी कुछ यात्री शामिल हैं।
वातानुकूलित डिब्बे से बैग चले जाने से इस ट्रेन में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खडे हुए हैं। यह ट्रेन 27 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे दादर स्टेशन से रवाना हुई। गुजरात के बेस्तान स्टेशन पर पहुंचने के बाद लोगों के बैग खो गए। इसमें अमलनेर के सीए नीरज अग्रवाल समेत अन्य यात्रियों के बैग भी लूट लिए गए हैं। नीरज अग्रवाल का बैग समेत उनका मोबाइल फोन भी चोरी हो गया है।
ट्रेन में नहीं है आरपीएफ
नवसारी से बारडोली के बीच इस ट्रेन में आरपीएफ की व्यवस्था नहीं है। पिछले 15 दिनों में 6 बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। नीरज अग्रवाल ने रेलवे में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि रेलवे पुलिस चोरों से तुरंत निपटे। उन्होंने यात्रियों से इस ट्रेन में यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखने की भी अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
अमलनेर में केवल एक मामला दर्ज
उपनिरीक्षक, लोहमार्ग पुलिस विजय गुजर ने कहा कि अमलनेर लोहमार्ग थाने में केवल एक मामला दर्ज है। बाकी मामले नवापुर और नंदुरबार पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा और ट्रेन में भी ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा और व्यवस्था की जाएगी।
चोर उठाते है फायदा
बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में आरपीएफ की सुविधा नहीं होने का फायदा चाेर उठा रहे है। पुलिस नहीं होने के कारण चोरों के हौंसले बुलंद है। नवसारी से बारडोली के बीच इस ट्रेन में आरपीएफ के जवान नहीं रहते है इसका फायदा उठाकर चाेर इसी रास्ते के बीच चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।
Bags and mobiles of 15 passengers stolen in khandesh express
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










