-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Opposition Condemns Vandalism At Kunal Kamra Event Venue Shiv Sena Calls It Natural Reaction
Kunal Kamra: कॉमेडियन की टिप्पणी पर सियासी पारा हाई, विपक्ष ने की तोड़फोड़ की निंदा, शिवसेना ने बताया स्वाभाविक प्रतिक्रिया
- Written By: आकाश मसने
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के कार्यक्रम स्थल पर कथित तोड़फोड़ की विपक्षी दलों के नेताओं ने निंदा की। हालांकि, शिवसेना के नेताओं ने इस तोड़फोड़ को स्वभाविक प्रतिक्रिया करार देते हुए इसे उचित ठहराया।

प्रमोद तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी, मिलिंद देवड़ा, धैर्यशील माने (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के कार्यक्रम स्थल पर कथित तोड़फोड़ की सोमवार को निंदा की। हालांकि, शिवसेना के नेताओं ने इस तोड़फोड़ को एक राजनीतिक दल द्वारा उसके ‘एजेंट’ के माध्यम से कॉमेडी के नाम पर उसके एजेंडे को आगे बढ़ाने के कथित प्रयासों के खिलाफ ‘स्वभाविक प्रतिक्रिया’ करार देते हुए इसे उचित ठहराया।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के ‘यूनिकॉन्टिनेंटल होटल’ के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की थी, जिसकी विपक्षी नेताओं ने कड़ी निंदा की है। वहीं, शिवसेना नेताओं ने कामरा को एक ‘पेड एजेंट’ करार दिया, जो बॉम्बे हाई कोर्ट में एक युवती की मौत के मामले में सवालों के घेरे में आई पार्टी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह सत्ता में रहते हुए हिंसा का बेशर्मी से इस्तेमाल करने और कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने के समान है, क्योंकि आपको कॉमेडी पर आपत्ति है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बड़ा हादसा टला; एटापल्ली में चलती बस का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, टेप के भरोसे चल रही थी
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
अकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
चतुर्वेदी ने कहा कि वही कामरा 2014 से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर और भी गंभीर चुटकुले सुनाते थे, लेकिन कभी भी उनके खिलाफ किसी तरह की हिंसा नहीं हुई। यह एकनाथ शिंदे की पार्टी की ओर से वही करने का बेशर्मी भरा प्रयास है, जो वे करते हैं-लोगों को धमकाने की कोशिश, लोगों को डराने की कोशिश।
कामरा पर बरसे शिवसेना नेता
शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवड़ा ने कहा कि ऑटोरिक्शा चालक से भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय करने वाले एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाना वर्गवादी अहंकार को दर्शाता है। भारत चाटुकारिता के पारिस्थितिकी तंत्र को खारिज कर रहा है, जो योग्यता और लोकतंत्र का समर्थन करने का दिखावा करता है।
शिवसेना नेता धैर्यशील माने ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ को डिप्टी सीएम के खिलाफ कामरा की ओर से कई गई अपमानजनक टिप्पणियों पर स्वभाविक प्रतिक्रिया बताया। माने ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ता अपने नेतृत्व से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और कोई भी कार्यकर्ता अपने नेतृत्व पर लक्षित इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा। रविवार को जो कुछ भी हुआ, वह एक स्वभाविक प्रतिक्रिया थी।
कांग्रेस ने तोड़फोड़ को बताया गुंडागर्दी
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुटकुले लोगों को गुस्सा दिला रहे हैं और इस तरह की प्रवृत्ति बढ़ती असहिष्णुता की परिचायक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के शासन में यह नया भारत है, जहां अगर कॉमेडी शो भी आयोजित किया जाता है, तो स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की जाती है।
कुणाल कामरा विवाद से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शिवसेना कार्यकर्ताओं की हरकत को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया। उन्होंने कहा किसंविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है और अगर किसी ने किसी का अपमान किया है, तो आपको मामले की जांच करनी चाहिए।
Opposition condemns vandalism at kunal kamra event venue shiv sena calls it natural reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AMगड़चिरोली में बड़ा हादसा टला; एटापल्ली में चलती बस का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, टेप के भरोसे चल रही थी
Jul 08, 2026 | 11:15 AMग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ड्राइविंग सीख रही महिला की कार ने 5 बच्चों को मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर
Jul 08, 2026 | 11:14 AMमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
Jul 08, 2026 | 11:06 AMDada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Jul 08, 2026 | 11:03 AMनीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में जहरीली गैस से 2 मजदूरों की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
Jul 08, 2026 | 11:03 AMमुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
Jul 08, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM











