-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- No Legislature In The State Chor Mandal Uproar In Assembly Over Sanjay Raut Statement
राज्य में विधानमंडल नहीं, चोर मंडल, संजय राउत के बयान पर विधानसभा में हंगामा
- Written By: अखिलेश मिश्रा

महाराष्ट्र विधान भवन
मुंबई: बजट सत्र (Maharashtra Budget Session) के तीसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) के उस बयान पर जोरदार हंगामा हुआ जिसमें संजय राउत ने कहा था कि राज्य में विधान मंडल नहीं चोर मंडल है। सत्ता पक्ष की तरफ से राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी दिखाई गई तो वहीं विधान सभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने भी सत्तारूढ़ दल के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि विधायिका का सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी को अलग कर के विधानमंडल के सदस्यों को चोर कहने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अजीत पवार द्वारा संजय राउत के खिलाफ स्टैंड लेने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है सदन में हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
विधीमंडळाला चोरमंडळ संबोधणाऱ्या संजय राऊत यांच्यावरील हक्कभंग स्विकृत करुन कारवाई करा.@rautsanjay61 @BJP4Mumbai @BJP4Maharashtra @RahulN_Office @CMOMaharashtra#BudgetSession2023 #MahabudgetSession #Maharashtra #MaharashtraPolitics #AshishShelar pic.twitter.com/Me4gN2fYYu — ॲड. आशिष शेलार ( MODI KA PARIVAR ) (@ShelarAshish) March 1, 2023
आशीष शेलार ने उठाया मुद्दा
बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही बीजेपी के आशीष शेलार ने संजय राउत के बयान का मुद्दा उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शेलार ने कहा कि विधानमंडल की एक उज्ज्वल परंपरा रही है, इसलिए विधानमंडल के बारे में इस तरह का बयान देना विधानमंडल के सदस्यों का अपमान करने वाला है। बीजेपी के ही विधायक अतुल भातखलकर ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पर चर्चा कराने और उचित निर्णय लिए जाने की मांग की। संजय राउत के बयान को लेकर न सिर्फ सत्ता पक्ष ने आक्रामक रुख अख्तियार किया, बल्कि विपक्ष ने भी इस संदर्भ में उचित निर्णय लेने का सुझाव दिया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
नागपुर में आज जुटेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ: ‘नवभारत एजुकेशन समिट 2026’ में नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
संजय राउत का बयान गलत है: अजीत पवार
विपक्ष के नेता अजीत पवार ने विधानमंडल को चोर मंडल कहने पर खुलकर संजय राउत के खिलाफ स्टैंड लिया। इससे विपक्ष के ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दलों के विधायक भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि संजय राउत का बयान गलत है। पार्टी के मतभेदों को एक तरफ रखकर एक स्टैंड लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायिका के सदस्यों का सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी मांग की कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पहले उनके बयानों की जांच की जानी चाहिए।
देशद्रोही कहना भी गलत है
कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि विधानमंडल को चोर कहना गलत है, लेकिन विपक्षी दल के सदस्यों को देशद्रोही कहना भी गलत है। थोरात ने आगे स्पष्ट किया कि विधायिका को संजय राउत द्वारा दिए गए बयान को सत्यापित करना चाहिए और उनके संबंध में निर्णय लेना चाहिए।
चोर मंडल कहने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए
सत्तारूढ़ दल शिवसेना विधायक यामिनी जाधव ने कहा कि विधायिका केवल सत्तारूढ़ दल नहीं है, सभी निर्वाचित सदस्य हैं। इसलिए विधानमंडल को चोर मंडल कहने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। विधायिका में हैं। इसलिए शिवसेना विधायक यामिनी जाधव ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कोल्हापुर में पत्रकार परिषद के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करने वाले 40 विधायकों को चोर बताते हुए कहा था कि राज्य में विधानमंडल नहीं बल्कि चोर मंडल है।
बिजली और गैस के दाम में बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन
राज्य के बजट सत्र में महाविकास आघाड़ी के विधायक सरकार पर दबाव बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में विधायकों ने बिजली और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने को लेकर विधान भवन की सीढ़ी पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महाविकास आघाड़ी के विधायक गैस सिलेंडर की प्रतिकृति साथ में लाए हुए थे। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाने वाली सरकार का धिक्कार, किसान विरोधी सरकार का धिक्कार, किसानों का बिजली कनेक्शन काटने वाली सरकार का निषेध हो, किसानों को 12 घंटे बिजली दो नहीं तो कुर्सी खाली करो जैसे नारे लगा रहे थे। इसके पहले मंगलवार को विपक्षी विधायकों ने प्याज लहसुन की माला पहनकर कर विरोध प्रदर्शन किया था।
No legislature in the state chor mandal uproar in assembly over sanjay raut statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup 2026: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर
Jul 11, 2026 | 09:02 AMनवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र
Jul 11, 2026 | 09:01 AMItel Zeno 100 Pro की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 16 जुलाई को भारत में देगा दस्तक; Zeno 100 Lite भी जल्द होगा लॉन्च
Jul 11, 2026 | 08:54 AMमोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jul 11, 2026 | 08:51 AMRajpal Yadav Jail: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को लगा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
Jul 11, 2026 | 08:49 AMराम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 08:42 AMKSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Jul 11, 2026 | 08:29 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













