- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ncp Will Celebrate Swarajya Week From 19 To 27th February
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: 19 से 27 फरवरी तक एनसीपी मनाएगी ‘स्वराज्य सप्ताह’
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी पूरे राज्य में 19 से 27 फरवरी तक ‘स्वराज्य सप्ताह’ का आयोजन करेगी। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
- Written By: आकाश मसने

19 से 27 फरवरी तक एनसीपी मनाएगी ‘स्वराज्य सप्ताह’ (फोटो नवभारत)
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए लिए पूरे राज्य में तैयारियों शुरू हो गई है। शिवजयंती अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी पूरे राज्य में 19 से 27 फरवरी तक ‘स्वराज्य सप्ताह’ का आयोजन करेगी। इसकी जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे और मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले भी प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित थे।
‘राज्य जनता का, जिजाऊ के शिवबा का’ इस टैगलाइन के साथ 19 से 27 फरवरी तक शिवजयंती, संत गाडगेबाबा जयंती, और मराठी भाषा दिवस जैसी महत्वपूर्ण तिथियों को मिलाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिवजयंती के अवसर पर एनसीपी ‘स्वराज्य सप्ताह’ मनाएगी, जिससे महाराष्ट्र की अस्मिता और स्वाभिमान को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस सप्ताह भर चलने वाले आयोजन के माध्यम से शिवाजी महाराज के विचारों और स्वराज्य की संकल्पना को जनता तक पहुंचाने का उद्देश्य है।
सम्बंधित ख़बरें
भरी मीटिंग में छलके सुनेत्रा पवार के आंसू, अदिति तटकरे के इस इमोशनल पोस्ट ने रुलाया, देखें VIDEO
Ajit Pawar Plane Crash Video: मौत से ठीक पहले क्या हुआ? सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला नया CCTV फुटेज
सपकाल बयान पर बवाल: टीपू-शिवाजी तुलना पर भड़की राजनीति, संभाजीनगर में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा
‘स्वराज्य सप्ताह’ पर आयोजित होंगे निम्न कार्यक्रम
19 फरवरी को मुंबई में दादर के शिवाजी पार्क से चेंबूर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक भव्य शिव शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ शाम 4 बजे होगा। चेंबूर में विधायक सना मलिक इस यात्रा का स्वागत करेंगी। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सांसद प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ नेता छगन भुजबळ, पूर्व मंत्री नवाब मलिक और विधायक सना मलिक उपस्थित रहेंगे।
‘सेल्फी विद किला’ नामक एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें प्रमुख किलों के सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा, शिवराय के राज्य की संकल्पना पर आधारित व्याख्यान, चित्र प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी और शिवकालीन वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस के मंत्रियों द्वारा लिए गए लोकहितकारी फैसलों की जानकारी भी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
‘राजमाता जिजाऊ का शिवबा’ थीम पर होंगे कई आयोजन
राष्ट्रवादी महिला आघाडी द्वारा ‘राजमाता जिजाऊ का शिवबा’ थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता, ऐतिहासिक गीत और पोवाडे शामिल होंगे। प्रत्येक घर में छत्रपति शिवाजी महाराज और जिजाऊ की प्रतिमा लगाने का अभियान भी चलाया जाएगा। युवाओं, छात्रों और गढ़-किले संरक्षण विभाग की ओर से दुर्ग स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
19 फरवरी को किले शिवनेरी पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार, शिवाजी पार्क में सांसद प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और पूर्व मंत्री नवाब मलिक, किले पद्मदुर्ग पर प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे और किले रायगढ़ पर बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे उपस्थित रहेंगी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके अलावा, सप्ताह भर के इस आयोजन के दौरान पन्हालगढ़, हरिश्चंद्रगढ़, सिंहगढ़, साल्हेर, पुरंदर, प्रतापगढ़, नलदुर्ग और देवगिरी सहित विभिन्न किलों पर राज्य के प्रमुख मंत्रियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे।
वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
विद्यार्थी संघटना द्वारा ‘रयते का राज्य, शिवराय का’ विषय पर वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अल्पसंख्यक सेल द्वारा ‘सबका राजा, शिवाजी राजा’ विषय पर व्याख्यान होगा। प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे के मार्गदर्शन में पूरे राज्य में ‘स्वराज्य सप्ताह’ के अंतर्गत ये सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Ncp will celebrate swarajya week from 19 to 27th february
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pandharpur Politics: ‘विधायक ने ही हरवाया अपना उम्मीदवार’, अभिजीत पाटिल पर राकांपा में भितरघात का आरोप
Feb 16, 2026 | 01:30 PMभारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ शिवसेना (UBT) का हल्लाबोल; अकोला में 26 फरवरी को 53 जगहों पर चक्का जाम!
Feb 16, 2026 | 01:30 PMराजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?
Feb 16, 2026 | 01:28 PMअमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप
Feb 16, 2026 | 01:28 PMक्राइम रिपोर्ट: नासिक ग्रामीण पुलिस का बड़ा खुलासा, मारपीट व अपहरण बढ़े; अपराध सुलझाने की दर 40%
Feb 16, 2026 | 01:27 PMफडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’
Feb 16, 2026 | 01:24 PM2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब? क्या है सूतक का समय? जानिए सबसे सटीक तारीख
Feb 16, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














