भाजपा नेता नवनीत राणा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navneet Rana Demanded the Removal of Aurangzeb’s Grave: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने सोमवार को मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ की तो महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया। अबू आजमी ने दावा किया था कि औरंगजेब वह क्रूर नहीं था और उसने मंदिर बनवाए थे। भाजपा नेता नवनीत राणा ने समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र ईकाई के प्रमुख अबू आजमी पर मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के एक दिन बाद तीखा हमला बोला है।
भाजपा नेता व पूर्व सांसद नवनीत राणा कहा कि “जिस राज्य में आप 5 साल के लिए विधानसभा में बैठने के लिए चुने गए हैं, उस पर छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज का शासन था। आप जैसे लोगों को ‘छावा’ फिल्म देखनी चाहिए कि क्रुर औरंगजेब ने हमारे राजा के साथ क्या किया।”
नवनीत राणा ने मांग करते हुए कहा कि मैं महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस तरह से औरंगाबाद का नाम बदलकर हमारे भगवान संभाजी महाराज के नाम पर रखा गया है, उसी तरह औरंगजेब की कब्र को भी तोड़ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि औरंगजेब से प्यार करने वाले लोगों को अपने घरों में उसकी कब्र सजानी चाहिए।
pic.twitter.com/BorQcDXA3Y — Navnit Ravi Rana (@navneetravirana) March 4, 2025
बता दें समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने सोमवार को मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करके विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने ऐतिहासिक विवरणों का खंडन करते हुए दावा किया कि औरंगजेब ने मंदिर बनवाए और वह क्रूर नहीं था।
औरंगजेब के शासन का महिमामंडन करने और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के आजमी दावों को लोगों को पसंद नहीं किया। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया गया।
समाजवादी पार्टी के नेता की औरंगजेब पर टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने का हवाला देते हुए माफी मांगने या देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
एकनाथ शिंदे ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा सभा में कहा कि जिसने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया, उनके नाखून उखाड़े, उनकी आंखें निकालीं, उनकी खाल उतारी, उनकी जीभ काट दी, उस औरंगजेब की प्रशंसा करना बहुत बड़ा पाप है।