-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Navi Mumbai Tops The State In Swachh Survekshan 2021 Thane Got Third Place
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नवी मुंबई राज्य में अव्वल, ठाणे को मिला तीसरा स्थान
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे\नवी मुंबई: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 (Swachh Survekshan 2021) में नवी मुंबई (Navi Mumbai) जहां अव्वल रही है और उसे 10 से 40 लाख की आबादी वाले बड़े शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है तो वहीं ठाणे शहर (Thane City) को तीसरा स्थान मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत, ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ में नवी मुंबई (Mumbai) हमेशा की तरह महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra State) का नंबर एक स्वच्छ शहर है।
नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर ने केन्द्रीय शहरी विकास और आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के तत्वावधान में केन्द्रीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पुरस्कार ग्रहण किया। इस विशेष समारोह में नवी मुंबई महानगरपालिका को तीन और महत्वपूर्ण सम्मान मिले हैं और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत नवी मुंबई ‘सफाई मित्र सुरक्षा चुनौती’ अभियान में देश का दूसरा स्थान हासिल करने वाला शहर बन गया है, जबकि ‘अपशिष्ट मुक्त शहरों’ में भी नवी मुंबई महानगरपालिका ने अपनी ‘फाइव स्टार रेटिंग’ को बनाए रखा है। इसी तरह ओडीएफ श्रेणी में नवी मुंबई शहर को ‘वाटर प्लस’ की सर्वोच्च रेटिंग से नवाजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत… भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी सेवा शुरू: CM फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को मिले शेयर
कम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
कमिश्नर बांगर ने पुरस्कार नवी मुंबई लोगों को किया समर्पित
इस पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर, अपर आयुक्त सुजाता ढोले, उपायुक्त प्रशासन डॉ. दादासाहेब चाबुकास्वर, घन कचरा व्यवस्थापन और स्वच्छ भारत मिशन कक्ष बाबासाहेब राजले, नगर अभियंता संजय देसाई, परिमंडल-2 के उपयुक्त अमरीश पाटनीगेरे मौजूद थे। कमिश्नर अभिजीत बांगर ने यह पुरस्कार नवी मुंबई के उन नागरिकों को समर्पित किया है और कहा कि नवी मुंबईकर स्वच्छता से प्यार करते हैं।
ठाणे शहर को देश में 14वां स्थान मिला
इसी तरह भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में ठाणे शहर को देश में 14वां और राज्य में तीसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि शहर पिछले साल की संख्या को बरकरार रखने में सफल रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा हर साल लागू किया जाता है। वर्ष 2021 में कचरा संग्रहण एवं परिवहन, प्रसंस्करण, सफाई, जन जागरूकता, क्षमता निर्माण एवं मानकों पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। केंद्रीय शहरी विकास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा के हाथों ठाणे महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त संदीप शंकर मालवी और घनकचरा व्यवस्थापन के उपायुक्त अशोक बुरपल्ले ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
जागरूकता लाने में ठाणे महानगरपालिका सफल
ठाणे शहर में सोसायटियों में कचरा, गीला कचरा, सूखा कचरा वर्गीकरण, कचरा बीनने वालों की नियुक्ति, ई-कचरा की उचित योजना, निर्माल्य से खाद बनाना, हरित कचरे से ब्रिकेट तैयार करना, कचरा बिन मुक्त शहर आदि के बारे में जागरूकता लाने में ठाणे महानगरपालिका सफल रही। भारत सरकार ने विभिन्न मानदंडों पर देश भर के नगर निगमों का सर्वेक्षण किया था। जिसे ठाणे महानगरपालिका का घनकचरा व्यवस्थापन ने विभिन्न उपायों के कारण सभी मानदंडों को पूरा किया है। इस सर्वेक्षण में वर्ष 2020 तक ठाणे शहर देश में 57वें स्थान से 14वें स्थान पर था। इस वर्ष महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े, उपायुक्त मनीष जोशी और घन कचरा उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले और बालाजी हल्देकर के नेतृत्व में महानगरपालिका ने वर्ष 2021 में भी इतनी ही संख्या बरकरार रखी है, जबकि ठाणे शहर को राज्य में तीसरा स्थान मिला है। महापौर नरेश गणपत म्हस्के और महानगर कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने महानगरपालिका के घनकचरा व्यवस्थापन की मैनेजमेंट टीम को बधाई दी है।
महानगरपालिका क्षेत्रों के स्थलों का 3 बार निरीक्षण किया गया
गौरतलब है कि देश भर के 4320 शहरों ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ में भाग लिया। इसमें ठाणे और नवी मुंबई महानगरपालिका को 10 से 40 लाख की आबादी वाले बड़े शहरों में भारत के सबसे स्वच्छ बड़े शहर के पुरस्कार से नवाजा गया। इस वर्ष ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ में तीन सत्रों में जुलाई से अगस्त, सितंबर से नवंबर और दिसंबर से फरवरी तक तिमाही तरीके से दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा पिछले निरीक्षण में केंद्रीय स्वच्छता निरीक्षण दल द्वारा बिना किसी पूर्व विचार के दोनों महानगरपालिका क्षेत्रों के स्थलों का 3 बार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण समिति के सदस्य किसी भी नागरिक से आसानी से बातचीत कर सकते थे और शहर की सफाई पर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त कर सकते थे। इसी प्रकार सेनिटेशन एप से किसी भी नागरिक को फोन करके उसकी शहर संबंधी प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड की जाती थी। जिसमें नवी मुंबई और ठाणे महानगरपालिका सफल रही।
Navi mumbai tops the state in swachh survekshan 2021 thane got third place
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














