नासिक के येवला में सनसनीखेज वारदात! सोते हुए किसान दंपति पर अज्ञात शख्स ने फेंका एसिड, इलाके में दहशत
Nashik Acid Attack: नासिक के येवला में रूह कंपा देने वाली घटना! रात में छत पर सो रहे भाऊसाहेब बोराडे और उनकी पत्नी पर अज्ञात हमलावर ने तेजाब फेंका। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Acid Attack In Yeola Deolane Village: नासिक जिले के येवला तहसील से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवलाने स्थित बोराडे वस्ती में अज्ञात व्यक्ति ने रात में सो रहे एक किसान दंपति पर एसिड फेंक दिया। इस हमले में किसान भाऊसाहेब बोराडे और उनकी पत्नी कांता बोराडे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों का इलाज येवला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
छत पर सो रहे दंपत्ति पर असिड अटैक
मिली जानकारी के अनुसार येवला तहसील के बाेराडे वस्ती में भाऊसाहेब बोराडे और उनकी पत्नी कांता बोराडे रोज की तरह रात में अपने घर की छत पर सो रहे थे। गर्मी के मौसम और ग्रामीण परिवेश के कारण अक्सर लोग छतों पर सोते हैं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह रात उनके लिए काल बनकर आएगी। इसी दौरान आधी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उनके ऊपर एसिड फेंक दिया। हमला होते ही दोनों झटपटा के उठे और शोर मचाया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों और पड़ाेसियों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना से पूरे येवला तहसील में हड़कंप मच गया है और लोगों में भय का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही नासिक के पुलिस अधीक्षक डॉ. डी. एस. स्वामी अस्पताल पहुंचे और घायल दंपति की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मनमाड विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी बाजीराव महाजन और येवला पुलिस निरीक्षक संदीप मंडलिक भी मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र 2030 तक बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, CM फडणवीस ने CII Summit 2026 में पेश किया मास्टरप्लान
क्या है हमले का कारण?
नासिक पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश या अन्य किसी कारण की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
