महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 IPS अधिकारियों का तबादला, मुंबई को मिले 4 नए DCP, देखें पूरी लिस्ट

Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 21 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुंबई में चार नए तेज-तर्रार DCP की नियुक्ति किए गए हैं।
Maharashtra IPS Transfer List
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra IPS Transfer List: महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य के गृह मंत्रालय ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 21 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस फेरबदल में राजधानी मुंबई पर विशेष ध्यान दिया गया है, सुरक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा देने के लिए मुंबई में चार नए पुलिस उपायुक्त (DCP) नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों में अनुभवी अधिकारियों के साथ-साथ युवा अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

मुंबई को मिले 4 नए IPS अफसर

महाराष्ट्र में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेलबदल में राज्य की राजधानी में को 4 नए डीसीपी मिले है। DCP बालासाहेब पाटिल (नासिक ग्रामीण), DCP संदीप घुगे (एसआईडी), DCP अनुराग जैन और DCP गजानन राजमाने (एसपी फोर्स वन) को मुंबई पुलिस में बतौर डिप्टी कमिश्नर (DCP) नियुक्त किया गया है। बालासाहेब पाटिल महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या मामले के बाद अच्छे काम के लिए सुर्खियों में आए थे। वे वर्तमान में नासिक ग्रामीण के एसपी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं गजानन राजमाने जैसे तेज तर्रार अधिकारी की नियुक्ति से शहर की विशेष सुरक्षा इकाइयों को बल मिलने की उम्मीद है। DCP अजय के बंसल को महाराष्ट्र राज्य साइबर सुरक्षा विभाग का एसपी बनाया गया है। साथ ही श्रवण दत्त को एडिशनल डीजीपी (विशेष कार्रवाई) के स्टाफ ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है।

नासिक और धुले में हुई नई नियुक्तियां

नासिक और धुले में पुलिस अधीक्षकों की नई नियुक्तियों की गई है। धुले के एसपी सिंगुरी विशाल आनंद को नासिक (रूरल) की कमान सौंपी गई है, ठाणे (रूरल) से घोडोम्पट एस. स्वामी को भी नासिक (रूरल) भेजा गया है। जालना की जिम्मेदारी अब तेगबीर सिंह संधू संभालेंगे, जबकि आयुष नोपानी को चंद्रपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

नंदुरबार के नए एसपी अश्विनी सनय और परभणी के नए एसपी पंकज कुमावत बनाए गए है। इसके अलावा मुम्मका सुदर्शन को अहिल्यानगर, निकेश खाटमोडे को वाशिम, राजकुमार शिंदे को रेलवे पुणे और निकेतन कदम को अमरावती (रूरल) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com